Top 10 Most Religious Countries in the World

Religious countries (धार्मिक देश). मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी के अनुसार शब्द “धार्मिक (religious)” का अर्थ “एक स्वीकृत परम वास्तविकता या देवता के प्रति भक्ति” या “धार्मिक विश्वासों और संस्कारों के लिए समर्पित” है।

दुनिया के लगभग हर देश के इतिहास में धर्म ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कला से लेकर भाषा तक हर जगह आप धर्म का प्रभाव देख सकते हैं।

सबसे अधिक धार्मिक देशों (most religious countries) की सूची में से कई अफ्रीका में स्थित हैं, जहां ईसाई धर्म और इस्लाम लोगों के दैनिक जीवन में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

धार्मिक मान्यताओं को लेकर कई प्रश्न हमारे मन में उठते हैं। जैसे सबसे धार्मिक देश कौन सा है (What is the most religious country?) (What are the most religious countries?) (What country is the most religious?)

इस लेख में दस सबसे अधिक धार्मिक देशों के बारे में बताया गया है।

दुनिया में सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषाऐं – Oldest spoken languages in the World

विश्व के सबसे पुराने बसे हुए शहर – Oldest Inhabited Cities in the World

दुनिया के सबसे निषिद्ध स्थान – Forbidden Places in the World

Top 10 Least Religious Countries in the World

धार्मिक मान्यताओं के आधार पर दुनिया के सबसे धार्मिक देश (Most Religious Countries in the World)

2020 में ग्लोबल बिजनेस पॉलिसी इंस्टीट्यूट के द्वारा किये गए एक सर्वे में लोगों से उनके धार्मिक आधार और विश्वास को लेकर प्रश्न पूछे गए। इन प्रश्नों के आधार पर दुनिया के दस सबसे धार्मिक देशों की सूची (List of Most religious countries in the world) इस प्रकार है।

1. सोमालिया (Federal Republic of Somalia) (Most Religious Countries)

most religious countries
Federal Republic of Somalia

पूर्वी अफ्रीका में स्थित सोमालिया 15 मिलियन की आबादी वाला देश है।

सोमालिया की 99.8% आबादी सुन्नी मुस्लिम है और इसकी आधिकारिक भाषाऐं सोमाली और अरबी हैं।

इसीलिए यह एक सुन्नी मुस्लिम देश है।

सोमालिया की अर्थव्यवस्था गृहयुद्ध के कारण बर्बाद हो चुकी है और यह अफ्रीका के आर्थिक रूप से सबसे पिछड़े और गरीब देशों में से एक है।

प्रत्येक 10 में से 7 व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे हैं और यहाँ की साक्षरता दर मात्र 37.80% है।

धार्मिकता को लेकर पूछे गए प्रश्न में इस देश के 99.8% लोगों ने अपने आपको धार्मिक माना है।

जिससे यह धार्मिक देशों (most religious country in the world) की सूची में पहले पायदान पर है।

2. नाइजर (Republic of the Niger) (Most Religious Countries)

most religious country
Republic of The Niger

पश्चिमी अफ्रीका का देश नाइजर लगभग 25 मिलियन की जनसँख्या वाला एक लैंडलॉक देश है।

इस देश में विभिन्न जातीय समूह हैं, लेकिन इनमें से 99.3% लोग इस्लाम को मानते हैं।

यहाँ दस राष्ट्रीय भाषाओं को मान्यता मिली है लेकिन आश्चर्य की बात है कि इस देश की राजभाषा फ्रेंच है।

यह भाषा इनको फ्रांसीसी, औपनिवेशिक काल से विरासत में मिली है।

यहाँ अधिकांश लोग इस्लाम (most strict religion) का पालन करते हैं, लेकिन इनके संविधान के अनुसार यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

तेजी से बढ़ती जनसँख्या, सूखा और कृषि योग्य भूमि की कमी के कारण नाइजर दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है।

इसकी देश की 42.9% जनसँख्या अत्यधिक गरीब है और साक्षरता दर मात्र 39.7% है।

धार्मिकता से सम्बंधित प्रश्नों के जवाब में नाइजर (religious countries) के 99.7% लोग अपने आप को धार्मिक मानते हैं।

3. बांग्लादेश (People’s Republic of Bangladesh) (Most Religious Countries)

most religious countries in the world
People’s Republic of Bangladesh

दक्षिण एशिया में स्थित बांग्लादेश, 163 मिलियन से अधिक जनसँख्या के साथ दुनिया का आठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

1971 में पकिस्तान से अलग हुए इस देश की 98% जनसँख्या बंगाली है, जिसमें से लगभग 90.4% लोग इस्लाम को मानते हैं।

बाकी 9.60% में हिन्दू, बौद्ध और ईसाई हैं।

यह एक धर्मनिरपेक्ष देश (secular countries of the world list) है और इसकी राष्ट्रीय भाषा बांग्ला या बंगाली है।

बांग्लादेश आर्थिक रूप से एक तेजी से उभरता देश है।

इसकी लगभग 20.5% जनसँख्या गरीबी रेखा के नीचे है और साक्षरता दर 75.6% है।

इस देश की धार्मिकता का आकलन करने पर 99.5% लोगों ने अपने आप को धार्मिक बताया।

जिससे यह प्रमुख दस धार्मिक देशों (Top 10 most religious countries in the world) की सूची में तीसरे स्थान पर है।

4. इथियोपिया (Federal Democratic Republic of Ethiopia) (Most Religious Countries)

Top ten most religious countries in the world
Federal Democratic Republic of Ethiopia

पूर्वी अफ्रीका के लैंडलॉक देश इथियोपिया की जनसँख्या लगभग 118 मिलियन है।

80 विभिन्न जातीय समूहों वाला इथियोपिया एक बहुजातीय देश है।

इस देश की दो तिहाई जनता ईसाई धर्म और लगभग एक तिहाई इस्लाम की अनुयायी है।

लेकिन यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

यहाँ 80 से अधिक भाषाऐं बोली जाती हैं और आधिकारिक भाषा अम्हारिक है।

हालाँकि, वर्तमान में इथियोपिया दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

लेकिन अभी भी 38% लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं और यहाँ की साक्षरता दर 51.77% है।

धार्मिकता से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर में 99.3% लोगों ने स्वयं को धार्मिक बताया।

धार्मिक देशों (most religious countries on earth) की सूची में इसे चौथा स्थान मिला।

5. यमन (Republic of Yemen)

most strict religion
Republic of Yemen

अरब प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर पश्चिमी एशिया में स्थित यमन लगभग 30 मिलियन की जनसँख्या वाला देश है।

ऐतिहासिक रूप से इसे दक्षिण अरब (South Arabia) के नाम से भी जाना जाता है।

इस देश के 92.8% लोग अरबी मूल के हैं और 99% लोग इस्लाम को मानते हैं।

यमन का संविधान इस्लाम को राज्य धर्म (more religious countries) और शरिया को सभी कानूनों का स्रोत घोषित करता है।

अरबी यमन की आधिकारिक भाषा है।

अरब दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक यमन गृहयुद्ध से तबाह हो गया है।

यमन में लगभग 54% लोग गरीबी में रहते हैं।

आज विभिन्न अंतरराष्ट्रीय योजनाओं के तहत यमन में शिक्षा के लिया कई योजनाऐं चल रही हैं।

फिर भी यहाँ की साक्षरता दर लगभग 54.1% है।

धार्मिकता की सूची में यमन का पांचवां स्थान है।

इस देश के 99.1% लोगों ने अपने को धार्मिक बताया है।

6. मलावी (Republic of Malawi)

secular countries of the world list
Republic of Malawi

दक्षिणपूर्वी अफ्रीका के लैंडलॉक देश मलावी की जनसँख्या लगभग 19 मिलियन है।

मलावी की आबादी चेवा, टुम्बुका, याओ, लोमवे, सेना, टोंगा, नोगोनी और नोगोंडे जैसे जातीय समूहों से बनी है।

इस देश (most religious country) में 87% ईसाई हैं और 11.6% लोग इस्लाम को मानते हैं।

संविधान के अनुसार मलावी एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

मलावी की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।

इसके अतिरिक्त यहाँ कई अन्य मूल स्थानीय भाषाऐं भी बोली जाती हैं।

मलावी की दो-तिहाई से अधिक आबादी अत्यधिक गरीबी में रहती है और इनमें से अधिकतर आजीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं।

यहाँ की 61.7% आबादी गरीब है और साक्षरता दर 65.75% है।

इस देश के लोगों से जब धार्मिकता पर प्रश्न पूछा गया तो 99% लोगों ने अपने आप को धार्मिक बताया।

धार्मिकता की सूची (List of most religious countries in the world) में मलावी का स्थान छठा है।

7. इंडोनेशिया (Republic of Indonesia) (Most Religious Countries)

Is there any country without religion?
Republic of Indonesia

भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच स्थित दक्षिण पूर्व एशिया का देश इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है।

17,000 से अधिक द्वीपों से बने इस देश की जनसँख्या लगभग 270 मिलियन है।

इंडोनेशिया में एक जातीय रूप से विविध देश है, जिसमें लगभग 1,300 विशिष्ट मूल जातीय समूह हैं।

यहाँ का सबसे बड़ा जातीय समूह जावानीज़, जो जनसंख्या का 40.2% है, और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है।

संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी के बावजूद, सरकार आधिकारिक तौर पर केवल छह धर्मों को मान्यता देती है।

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में सुन्नी मुस्लिम बहुसंख्यक हैं।

इस देश में 700 से अधिक स्थानीय भाषाऐं बोली जाती हैं, जबकी इसकी आधिकारिक और राष्ट्रीय भाषा इंडोनेशियन है।

यहाँ मात्र 10.4% लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं और साक्षरता दर 96% है।

इस विकासशील देश के लोगों से धार्मिकता पर प्रश्न करने पर 98.7% लोगों ने स्वयं को धार्मिक बताया।

धार्मिक देशों (most religious countries) की सूची में इंडोनेशिया का स्थान सातवां है।

8. श्री लंका (Democratic Socialist Republic of Sri Lanka)

Least practiced religion
Democratic Socialist Republic of Sri Lanka

दक्षिण एशिया में स्थित श्री लंका की जनसँख्या लगभग 22 मिलियन है।

विभिन्न जातीय समूहों वाले इस देश में सिंहली बहुसंख्यक हैं।

बौद्ध धर्म श्रीलंका का आधिकारिक और सबसे बड़ा धर्म है जिसका पालन 70.2% जनसँख्या करती है; इसके अतिरिक्त 12.6% हिंदू, 9.7% मुस्लिम और 7.4% ईसाई भी हैं।

सिंहल और तमिल दोनों को आधिकारिक राष्ट्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता प्राप्त है, जबकि अंग्रेजी यहाँ की संपर्क भाषा है।

श्री लंका में लगभग 13% लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं और यहाँ की साक्षरता दर 92.3% है।

धार्मिकता से सम्बंधित सर्वे में श्री लंका के 98.6% लोगों ने स्वयं को धार्मिक माना है।

इसे सबसे अधिक धार्मिक देशों (Top 10 most religious countries in the world) की सूची में आठवां स्थान मिला।

9. मॉरिटानिया (Islamic Republic of Mauritania) (Most Religious Countries)

countries with least Christian population
Islamic Republic of Mauritania

उत्तर पश्चिमी अफ्रीका में स्थित मॉरिटानिया 4.5 मिलियन की जनसँख्या वाला इस्लामिक देश है।

कई जातीय समूहों वाले इस देश में 100% मुस्लिम है, जिसमें अधिकांश निवासी सुन्नी संप्रदाय का पालन करते हैं।

मॉरिटानिया में धर्म की स्वतंत्रता और विश्वास पर कड़े प्रतिबंध हैं।  

यह दुनिया के उन देशों में से एक है जहाँ नास्तिकता के लिए मौत की सजा दी जाती है।

अरबी मॉरिटानिया की आधिकारिक और राष्ट्रीय भाषा अरबी है।

जैसा कि यह फ़्रांसिसी उपनिवेश था, इसीलिए मीडिया और शिक्षित वर्गों में फ्रेंच का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

यहाँ की 6.4% जनसँख्या गरीबी रेखा के नीचे है और साक्षरता दर 53.5% है।

मॉरिटानिया के 98.5% लोग अपने को धार्मिक मानते है, जिससे धार्मिक देशों (most religious countries) की सूची में यह नवें स्थान पर है।

10. जिबूती (Republic of Djibouti) (Most Religious Countries)

country with most religions
Republic of Djibouti

पूर्वी अफ्रीका के सोमाली प्रायद्वीप में स्थित जिबूती की जनसँख्या लगभग 950000 है।

यहाँ मुख्यतः दो जातीय समूह रहते हैं – सोमाली और अफ़ार।

जिसमें सोमाली बहुसंख्यक हैं।

जिबूती में लगभग 94% इस्लाम और 6% लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं।

संविधान में धर्म की स्वतंत्रता शामिल है, लेकिन इस्लाम राज्य धर्म है।

यह एक बहुभाषी राष्ट्र है।

अधिकांश स्थानीय निवासी सोमाली और अफ़ार को पहली भाषा के रूप में बोलते हैं।

लेकिन जिबूती की आधिकारिक भाषाऐं अरबी और फ्रेंच हैं।

यह एक पिछड़ा और गरीब देश है और हाल के आर्थिक विकास के बावजूद, गरीबी दर 79 प्रतिशत है।

यहाँ की साक्षरता दर भी मात्र 46.2% है।

धार्मिकता सम्बंधित सर्वे में यहाँ के 98.2% लोगों ने स्वयं को धार्मिक माना है।

धार्मिक देशों (most religious countries) की सूची में यह दसवें स्थान पर है।

इस विषय के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें – https://ceoworld.biz/2020/05/16/revealed-the-worlds-most-and-least-religious-countries-based-on-religious-beliefs-2020/

One comment

Comments are closed.

Translate »