दुनिया के 10 सबसे प्राचीन शहर

Oldest Cities in the World. लंबे समय से इस बात पर तर्क दिया जाता रहा है कि कौन सा शहर दुनिया का सबसे प्राचीन शहर है। लेकिन समय के साथ साथ पुरातात्विक साक्ष्यों के नुकसान के कारण यह पता लगाना बहुत चुनौतीपूर्ण है। प्राचीन शहरों (oldest cities) का इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सुंदर वास्तुकला मानव सभ्यताओं के विकास की कहानी कहता है। ये अभी तक बसे हुए प्राचीन शहर मानव आक्रमणों और भौगोलिक आपदाओं को सहते हुए भी समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। यहां दुनिया के 10 सबसे प्राचीन और लगातार बसे हुए शहरों के बारे में बताया गया है, जो आज भी फल-फूल रहे हैं।

दुनिया के दस प्रेतवाधित स्थान – Top Ten Haunted Places in the World

दुनिया की दस सबसे खतरनाक सड़कें – Top Ten Dangerous Roads in the World

जेरिको (Jericho) प्राचीन शहर

यरदन घाटी में स्थित जेरिको वेस्ट बैंक का एक फ़िलिस्तीनी शहर है।

इस शहर के पूर्व में यरदन नदी और पश्चिम में यरुशलम है।

इसे दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए शहरों (oldest continuously inhabited cities in the world) में से एक माना जाता है।

जेरिको (Oldest Cities) में पुरातत्वविदों द्वारा खुदाई करने पर बीस से अधिक बस्तियों के अवशेष मिले हैं, जो 11,000 साल (9000 ईसा पूर्व) पुराने हैं।

सुरक्षा के लिए इस शहर के चारों तरफ एक दीवार थी।

लगभग 8,000 ईसा पूर्व बनायी गई यह दीवार 12 फीट ऊंची थी।

(Oldest cities in the world)

oldest cities in the world प्राचीन शहर
Jericho

इस प्राचीन शहर में और इसके आसपास खेती के लिए अच्छी मिट्टी और बहुत से झरने हैं जो हजारों वर्षों से लोगों को यहाँ बसने के लिए आकर्षित करते रहे हैं।

हिब्रू बाइबिल में जेरिको शहर को “ताड़ के पेड़ों के शहर” कहा गया है।

इतिहास में, जेरिको पर कई अलग-अलग समूहों ने कब्जा किया और इसका उल्लेख बाइबल में भी है।

एक से अधिक बार नष्ट और पुनर्निर्माण सहित अनेकों उथल-पुथल से गुजरने के बाद भी जेरिको शहर आज भी खड़ा है।

यहाँ सैलानियों के देखने के लिए कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं।

जैसे माउंट ऑफ़ टेम्पटेशन (Mount of temptation), जहाँ शैतान ने यीशु को लुभाया था और नबी मूसा, जहाँ मूसा का मकबरा है।

समुद्र तल से 258 मीटर नीचे स्थित होने के कारण यह दुनिया का सबसे निचला शहर भी है।

आज भी इस शहर में लगभग 25000 लोग रहते हैं।

सैलानियों की जानकारी के लिए – https://www.welcometopalestine.com/destinations/jericho/jericho-city/

एथेंस (Athens) (Oldest cities)

ग्रीस की राजधानी एथेंस इस देश का सबसे बड़ा शहर है।

यह दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है।

इस प्राचीन शहर का इतिहास 3,400 वर्षों से अधिक पुराना है, जबकि यहाँ प्रारंभिक मानव उपस्थिति 11वीं और 7वीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व के बीच बताई जाती है।

ग्रीक पौराणिक कथाओं के अनुसार, एथेंस का नाम उसकी संरक्षक देवी एथेना के नाम पर रखा गया था।

देवी एथेना ने इस शहर को शांति और समृद्धि का प्रतीक एक जैतून का पेड़ उपहार में दिया।

प्राचीन शहर (Oldest Cities) का मुख्य स्थल एक्रोपोलिस की चट्टानी पहाड़ी पर है।

oldest city
Athens

कई बार आक्रमण और विनाश झेलने के बाद भी एथेंस शहर आज तक बसा हुआ है।

यह कला, शिक्षा और दर्शन का केंद्र होने के साथ साथ प्लेटो की अकादमी और अरस्तू का उपदेशस्थल भी था।

इसे व्यापक रूप से पश्चिमी सभ्यता और लोकतंत्र के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है।

ओटोमन, बीजान्टिन और रोमन सभ्यताओं ने इस शहर पर अपनी छाप छोड़ी है।

जब आप इस प्राचीन शहर की यात्रा करेंगे तो आपको इसकी प्राचीन विरासत दिखाई देगी।

इनमें सबसे प्रसिद्ध पार्थेनन है जिसे प्रारंभिक पश्चिमी सभ्यता का एक प्रमुख मील का पत्थर माना जाता है।

एथेंस में दो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं – एथेंस के एक्रोपोलिस और मध्ययुगीन डाफनी मठ।

इसके अतिरिक्त प्राचीन शहर एथेंस में कई संग्रहालय और सांस्कृतिक संस्थान भी हैं।

1896 में एथेंस पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों का मेजबान शहर था।

वर्तमान में एथेंस की जनसँख्या लगभग 31 लाख है।

सैलानियों के लिए – https://www.thisisathens.org/

बायब्लोस (Byblos) प्राचीन शहर

लेबनान के केसरवान-जेबील राज्य का प्रमुख शहर बायब्लोस है।

ऐसा माना जाता है कि यहाँ 8800 और 7000 ईसा पूर्व के बीच लोग रहते थे और यह प्राचीन शहर 5000 ईसा पूर्व से लगातार बसा हुआ है। (oldest city in the world)

बायब्लोस को दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए शहरों में से एक माना गया है।

(Oldest continuously inhabited cities in the world)

बायब्लोस पर इतिहास में मिस्र, फोनीशियन, असीरियन, फारसी, हेलेनिस्टिक, रोमन, फातिमिड, जेनोइस, मामलुक और ओटोमन सहित कई सभ्यताओं ने राज किया।

बेरूत के उत्तर में लगभग 42 किमी की दूरी पर स्थित बायब्लोस पुरातत्वविदों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

the oldest city in the world प्राचीन शहर
Byblos

यहाँ के मलबों में इस क्षेत्र के मानव निवास की क्रमिक परतें मौजूद हैं।

मिथक के अनुसार, बायब्लोस को क्रोनस ने फोनीशिया के पहले शहर के रूप में बनाया था।

प्राचीन काल में बायब्लोस, देवदार और मूल्यवान लकड़ी का मुख्य निर्यातक होने के कारण एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र था।

फोनीशियन वर्णमाला बायब्लोस में ही विकसित हुई और लगभग सभी ज्ञात प्रारंभिक फोनीशियन शिलालेख इसी क्षेत्र से आते हैं।

आज बायब्लोस के निवासियों में मुख्य रूप से मैरोनिट्स ईसाई हैं।

अब बायब्लोस एक पर्यटन केंद्र के रूप में फिर से उभर रहा है।

प्राचीन बंदरगाह के साथ, फोनीशियन, रोमन और क्रूसेडर खंडहर, रेतीले समुद्र तट और इसके चारों ओर सुरम्य पहाड़ इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं।

वर्तमान में इसकी जनसँख्या लगभग 40000 है।

1984 में इस प्राचीन शहर (oldest cities) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था।

फैयूम (Fayoum) (Oldest Cities)

मध्य मिस्र का एक प्रमुख शहर है फैयूम।

इस शहर (oldest cities) को प्राचीन मिस्रवासियों ने शेडेट के नाम से स्थापित किया था, अंग्रेजी में इसका वर्तमान नाम फैयूम है।

प्राचीन समय में, फैयूम मिस्र का एक बड़ा नखलिस्तान था, जो अपनी उर्वरता और नील नदी से निकटता के लिए जाना जाता था।

नील नदी की मीठे पानी की धारा से फैयूम एक उपजाऊ क्षेत्र में बदल गया।

पानी और पौधों के जीवन ने जानवरों को आकर्षित किया और लोग यहाँ बसने लगे।

इतिहास विश्वकोश के अनुसार, यहाँ 7,200 ईसा पूर्व से इंसान रहते थे।

5,200 ईसा पूर्व के आसपास इस क्षेत्र में कृषि समुदाय स्थापित हो गया था।

धीरे धीरे यहाँ गाँव और शहर बनते चले गए।

oldest city in the world
Fayoum

यह अपनी सामरिक स्थिति के कारण मिस्र के सबसे पुराने शहरों (oldest city in the world) में से एक है।

फैयूम रोमन कब्जे के दौरान चित्रित ममी चित्रों का स्रोत है।

ममी मुखौटे लकड़ी पर मोम तकनीक से पेंट किए गए थे, जिन्हें एन्कास्टिक कहा जाता है।

मिस्र के पुराने साम्राज्य के दौरान फैयूम राजाओं और रईसों के लिए पसंदीदा शिकार का मैदान था।

प्राचीन मिस्र के मध्य साम्राज्य के समय में फैयूम शहर अपनी चरम समृद्धि तक पहुँच गया था।

फैयूम (oldest cities) में कई बड़े बाज़ार, मस्जिद और स्नानागार हैं।

यहाँ बहर युसेफ नामक नहर शहर के बीच से गुजरती है, और इसके किनारों पर घर बने हुए हैं।

सैलानियों के घूमने के लिए यहाँ हैंगिंग मस्जिद, हवारा पुरातत्व स्थल, लाहुन पिरामिड, क़ैतबे मस्जिद, कसर करूं, वादी एलरायन या वादी रेयान झरने, वादी अल-हितान या व्हेल की घाटी आदि हैं।

वर्तमान में प्राचीन शहर फैयूम की जनसँख्या लगभग 39 लाख है।

सैलानियों के लिए – https://fayoumegypt.com/

दमिश्क (Damascus) (Oldest Cities)

इस्लाम के चौथे सबसे पवित्र शहर और सीरिया की राजधानी दमिश्क को दुनिया की सबसे पुरानी राजधानी माना जाता है।

प्राचीन शहर दमिश्क दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए शहरों में से एक है।

(Oldest continuously inhabited cities in the world)

मध्य पूर्व का प्राचीन शहर दमिश्क इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र था और अब भी है।

कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता कि दमिश्क कब बसा था।

लेकिन ज्यादातर पुरातत्वविद इस बात से सहमत हैं कि इस शहर की पहली बस्ती कम से कम तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व की है।

दमिश्क के बाहरी इलाके तेल रामद में कार्बन-14 डेटिंग से पता चलता है कि यहाँ सातवीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व में लोग रहते थे।

oldest cities
Damascus

हालाँकि बारादा बेसिन में तो 9000 ईसा पूर्व में लोगों के बसने के प्रमाण मौजूद हैं। (the oldest city in the world)

लेकिन दमिश्क शहर के भीतर दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से ही लोगों के यहाँ बसने का प्रमाण मिला है।

दमिश्क एक महत्वपूर्ण शहर था जिस पर यूनानी, रोमन, अरब मुस्लिम, सेल्जुक तुर्क और ओटोमन तुर्कों ने हमला और कब्ज़ा किया।

प्रत्येक सभ्यता ने दमिश्क में वास्तुकला और सांस्कृतिक परंपराओं के माध्यम से अपनी छाप छोड़ी, जो अभी भी पूरे शहर में मौजूद है।

वर्तमान में दमिश्क में सीरियाई अरब बहुसंख्यक और कुर्द सबसे बड़े जातीय अल्पसंख्यक हैं।

इस्लाम यहाँ का प्रमुख धर्म है।

दमिश्क शहर में इतिहास के कई अलग-अलग कालखंडों के ऐतिहासिक स्थलों का खजाना है।

यहाँ पर्यटन उद्योग में काफी संभावनाएं हैं, लेकिन गृहयुद्ध ने इन संभावनाओं को बाधित कर दिया है।

इन्ही सब कारणों से इस प्राचीन शहर (oldest cities) का नाम पिछले कई वर्षों से सबसे कम रहने योग्य शहरों में शामिल है।

इस शहर की जनसँख्या लगभग बीस लाख है।

प्लोवदिव (Plovdiv) प्राचीन शहर

मारित्सा नदी के तट पर स्थित प्लोवदिव, बुल्गारिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

प्लोवदीव दक्षिण-मध्य बुल्गारिया और मारित्सा नदी के दो किनारों के उपजाऊ क्षेत्र पर स्थित है।

यह शहर सात सीनाइट पहाड़ियों पर है, जिनमें से कुछ तो 250 मीटर (820 फीट) तक ऊंचे हैं।

इसीलिए प्राचीन शहर प्लोवदीव को बुल्गारिया में “सात पहाड़ियों का शहर” भी कहा जाता है।

पहले प्लोवदीव को फिलिप द्वितीय के कारण फिलिपोपोलिस (“फिलिप का शहर”) नाम से जाना जाता था।

प्लोवदीव में 6,000 ईसा पूर्व निवास के प्रमाण मिले हैं, जब वहां पहली बार नवपाषाण बस्तियों की स्थापना की गई थी।

(Oldest cities in the world)

world oldest city प्राचीन शहर
Plovdiv

पुरातत्वविदों को यहाँ ताम्रपाषाण युग के बढ़िया मिट्टी के बर्तन और रोजमर्रा की जिंदगी की वस्तुऐं मिली हैं।

जो दर्शाती है कि चौथी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के अंत के पहले से ही यहाँ एक बस्ती स्थापित थी, जो तब से लगातार बसी हुई है।

हजारों साल के इतिहास में प्लोवदीव पर फारसियों, प्राचीन मैसेडोनियन, सेल्ट्स, रोमन, बीजान्टिन, गोथ, हूण, बल्गेरियाई, क्रूसेडर और तुर्कों द्वारा शासन किया गया।

कई बार इन हमलों के कारण यह शहर पूरी तरह बर्बाद हुआ, लेकिन इसका पुनर्निर्माण भी हुआ और बहुत बार इसका नाम भी बदला गया।

आज भी इस प्राचीन शहर (oldest city) में कई संरक्षित इमारतें हैं।

जैसे प्राचीन प्लोवदीव रोमन थिएटर, रोमन ओडियन, रोमन एक्वाडक्ट, प्लोवदीव रोमन स्टेडियम, पुरातात्विक परिसर ईरेन, और अन्य।

आज प्लोवदीव बुल्गारिया की सांस्कृतिक राजधानी है और 2019 में इसे संस्कृति की यूरोपीय राजधानी कहा गया था।

आज इस प्राचीन शहर (oldest cities) में लगभग 4 लाख लोग रहते हैं।

प्लोवदीव की वेबसाइट है – http://www.visitplovdiv.com/

अलेप्पो (Aleppo) (Oldest Cities)

सीरिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर अलेप्पो है।

अलेप्पो दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए शहरों में से एक है।

(Oldest continuously inhabited cities in the world)

ऐसा माना जाता है कि यह प्राचीन शहर छठी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से बसा हुआ हो सकता है।

पुराने शहर अलेप्पो के दक्षिण में खुदाई से पता चलता है कि यहाँ तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के उत्तरार्ध में एमोराइट्स का कब्जा था।

इस प्राचीन शहर (the oldest city in the world) पर आधुनिक शहर बस गया है, इसीलिए पुरातत्वविद इसका अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं।

oldest city in the world
Aleppo

भूमध्य सागर और मेसोपोटामिया के बीच यह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था।

इस प्राचीन शहर (oldest cities) का मध्य एशिया और मेसोपोटामिया से गुजरने वाली सिल्क रोड पर होने के कारण बहुत महत्व था।

ऐतिहासिक अभिलेखों में अलेप्पो को दमिश्क की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण शहर माना गया है।

इस शहर (oldest cities) का पुराना हिस्सा 5 किलोमीटर लंबी मोटी दीवारों से घिरा हुआ है, जिसमें नौ ऐतिहासिक द्वार हैं।

अलेप्पो पर हित्ती ने 800 ईसा पूर्व तक राज किया और फिर असीरियन, ग्रीक और फारसी आ गए।

यहाँ रोमन, बीजान्टिन, अरबों, क्रूसेडरों, मंगोलों और ओटोमन्स ने भी शासन किया था।

आज अलेप्पो शहर को सीरियाई गृहयुद्ध के केंद्र के रूप में जाना जाता है।

अलेप्पो लंबे और हिंसक गृहयुद्ध से तबाह हो गया है, और अलेप्पो के प्राचीन शहर (oldest cities) का 30 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो गया है।

अपनी वर्तमान परिस्थितियों के बावजूद, अलेप्पो  समृद्ध विरासत के साथ एक महान शहर है।

इसे 1986 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

आज अलेप्पो की जनसँख्या लगभग 18 लाख है।

एरबिल (Erbil) (Oldest cities in the world)

इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाले शहर एरबिल को प्राचीन इतिहास में अर्बेला के नाम से जाना जाता था।

विशेषज्ञों के अनुसार एरबिल में 5वीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व की मानव बस्ती हो सकती है।

जो इस शहर को दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए क्षेत्रों (oldest continuously inhabited cities in the world) में से एक बनाता है।

इस शहर के नाम की उत्पत्ति 2000 ईसा पूर्व के सुमेरियन लेखन में देखी जा सकती है।

यहाँ असीरियन, फारसियों, सस्सानिड्स, अरबों और ओटोमैनसन ने शासन किया था।

शहर की महत्वपूर्ण भूमिका सिल्क रोड पर बसे होने के कारण थी।

(oldest cities in the world)

oldest continuously inhabited cities in the world
Erbil

लेकिन पहला बड़ा जनसंख्या विस्तार तब हुआ जब मीडिया के पहले राजा साइक्सारेस (625 – 585 ईसा पूर्व) ने आज के एरबिल और किरकुक में कुछ सगरथियन जनजातियों को बसाया।

जिस क्षेत्र में एरबिल स्थित है, वह 3000 ईसा पूर्व, अक्कादियन साम्राज्य के उदय तक सुमेरियन वर्चस्व के अधीन था।

इसके बाद एरबिल लगभग 2050 ईसा पूर्व से असीरिया का अभिन्न अंग था और असीरियन साम्राज्य के दौरान एक महत्वपूर्ण शहर बन गया था।

इस प्राचीन शहर (oldest cities) के केंद्र में 2,000 ईसा पूर्व का बना एरबिल का प्राचीन गढ़ और मुधफारिया मीनार है।

यह शहर ईसाई धर्म का प्रारंभिक केंद्र था और आज भी यहाँ बहुत कम संख्या में ईसाई रहते हैं।

एरबिल यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।

आज इस शहर की जनसँख्या लगभग बारह लाख है।

सीरिया में चल रहे संघर्षों के कारण एरबिल में शरणार्थियों की एक बड़ी आबादी भी रहती है।

सैलानियों की जानकारी के लिए – http://bot.gov.krd/erbil-province/erbil?&&&&page=4

अर्गोस (Argos) (Oldest cities in the world)

यूरोप और दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए शहरों (oldest continuously inhabited cities in the world) में से एक है, ग्रीस का शहर अर्गोस।

अर्गोस ऐतिहासिक बंदरगाह नफ्पलिओन से 11 किलोमीटर की दूरी पर है।

यहाँ एस्पिडा पहाड़ी की तलहटी के एक गांव में लगभग 7000 साल से निरंतर लोगों के बसने के प्रमाण मिलते हैं।

(Oldest cities in the world)

उस समय से, अर्गोस लगातार एक ही भौगोलिक स्थान पर बसा हुआ है।

इस प्राचीन शहर (oldest cities) के तीसरे राजा आर्गस ने इसका नाम फ़ोरोनिकॉन एस्टी से बदलकर खुद के नाम पर रखा।

oldest cities
Argos

उपजाऊ मैदान के बीच में होने के कारण अर्गोस अपने समय का एक प्रमुख गढ़ था।

स्पार्टन के उदय होने तक यह प्राचीन शहर (oldest city) पेलोपोनिज़ का शक्ति केंद्र था।

रोमन शासन के तहत अर्गोस फिर से महत्वपूर्ण हो गया और बीजान्टिन युग के दौरान फला-फूला।

प्राचीन ग्रीस (oldest cities) में आर्गोस एक सांस्कृतिक केंद्र था, और आधुनिक समय की खुदाई से प्राचीन मंदिरों, थिएटरों और मिट्टी के बर्तनों की खोज हुई है।

1834 में एक बार तो ग्रीक सरकार ने इस प्राचीन शहर (the oldest city in the world) को अपनी राजधानी बनाने का विचार भी किया था, लेकिन अंततः एथेंस को चुना।

आर्गोस शहर को कई ग्रीक मिथकों में चित्रित किया गया है और माना जाता है कि यह भगवान ज़ीउस के पुत्र पर्सियस का जन्मस्थान है।

इस शहर की जनसँख्या लगभग 25000 है और इनकी आमदनी का मुख्य स्रोत कृषि है।

यहाँ के प्राचीन और मध्यकालीन अवशेष पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र हैं।

यरूशलेम (Jerusalem) (Oldest cities in the world)

भूमध्यसागरीय और मृत सागर के बीच जुडियन पहाड़ों के एक पठार पर पवित्र शहर यरूशलेम स्थित है।

इस शहर के एक भाग सिटी ऑफ़ डेविड में ईसा पूर्व चौथी सहस्राब्दी में चरवाहों के यहाँ बसने के संकेत मिलते हैं।

7000 साल पहले चरवाहों ने पानी के लिए गिहोन झरने के पास डेरा डाला था।

खुदाई में वहां 4500-3500 ईसा पूर्व की ताम्रपाषाण युग की चीनी मिट्टी की चीज़ें और चकमक पत्थर की कलाकृतियां मिली हैं।

वहां दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी पर 3000-2800 ईसा पूर्व के एक गांव के स्थायी घर भी मिले हैं।

(Oldest cities in the world)

oldest cities
Jerusalem

“यरूशलेम” का अर्थ है “शालेम भगवान की नींव”।

भगवान शालेम कांस्य युग के शहर के मूल संरक्षक देवता थे।

रणनीतिक रूप से स्थित प्राचीन शहर यरुशलम के लिए कई युद्ध लड़े गए।

इतिहास में यरूशलेम को कम से कम दो बार नष्ट किया गया, 23 बार घेरा गया, 44 बार कब्जा किया गया और 52 बार इस पर हमला किया गया।

दुर्भाग्य से, ये युद्ध आज भी जारी हैं क्योंकि इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ही यरुशलम को अपनी राजधानी मानते हैं।

दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक इस प्राचीन शहर (oldest cities in the world) को तीन प्रमुख धर्मों- यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम में पवित्र माना जाता है।

यरुशलम यहूदी धर्म के लिए लगभग 3000 वर्षों से, ईसाई धर्म के लिए लगभग 2000 वर्षों से और इस्लाम के लिए लगभग 1400 वर्षों से पवित्र स्थान है।

इस शहर (oldest cities) में 1204 यहूदी उपासनागृह, 158 चर्च और 73 मस्जिदें हैं।

इज़राइल के निर्माण से पहले तक यरुशलम को फिलिस्तीन की प्रशासनिक राजधानी माना जाता था।

यरुशलम की जनसंख्या अपने 5,000 साल के इतिहास में कई बार बदली है।

वर्तमान में इस प्राचीन शहर (world oldest city) में लगभग दस लाख लोग रहते हैं।

सैलानियों के लिए – https://www.jerusalem.muni.il/en/

Translate »