Least Religious Countries (सबसे कम धार्मिक देशों) के बारे में विचार करते समय, हमारे लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि वे धर्म और आध्यात्मिकता को कैसे समझते हैं। एक सर्वे के अनुसार बहुत से लोग भगवान में विश्वाश नहीं करते, लेकिन किसी अदृश्य शक्ति या आत्मा में विश्वास करते हैं। हो सकता ये लोग अपने को धार्मिक ना मानते हों।
जैसे-जैसे दुनिया भर के देशों में आय और शैक्षिक स्तर में वृद्धि हुई है, धर्म के प्रति रुझान कम होने लगा है। आश्चर्यजनक रूप से, सबसे कम धार्मिक देशों की इस सूची (list of least religious countries) के अधिकांश देश यूरोप और पूर्वी एशिया में स्थित हैं। इन देशों में शिक्षा और जीडीपी स्तर उच्च है। धर्म के प्रति विचार शिक्षा और आय से जुड़े हुए हैं। शिक्षा का उच्च स्तर धार्मिक संबद्धता को कम करता है।
Least Religious Countries in the World.
सबसे कम धार्मिक देश कौन सा है? (What’s the least religious country?) या कितने लोग भगवान को नहीं मानते? (How many non-believers in the world?) इस लेख में सबसे कम धार्मिक दस देशों (Least Religious Countries) के बारे में बताया गया है।
दुनिया के 10 सबसे धार्मिक देश – Top 10 Most Religious Countries in the World
Forbidden Places in the World – दुनिया के निषिद्ध स्थान
दुनिया के दस प्रेतवाधित स्थान – Top Ten Haunted Places in the world
धार्मिक मान्यताओं के आधार पर दुनिया के सबसे कम धार्मिक देश (Least Religious Countries in the World)
2020 में ग्लोबल बिजनेस पॉलिसी इंस्टीट्यूट के द्वारा किये गए एक सर्वे में लोगों से उनके धार्मिक आधार और विश्वास को लेकर प्रश्न पूछे गए। इन प्रश्नों के आधार पर दुनिया के दस सबसे कम धार्मिक देशों की सूची (List of Least religious countries in the world) इस प्रकार है।
1. चीन (People’s Republic of China) (Least Religious Countries)

पूर्वी एशिया में स्थित चीन 1.4 अरब से अधिक की आबादी के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
चीन कानूनी रूप से 56 अलग-अलग जातीय समूहों को मान्यता देता है।
इनमें सबसे बड़ा समूह चीनी या “हान” हैं, जो कुल आबादी का 90% से अधिक है।
चीन में “धर्म” की अलग-अलग परिभाषाओं के कारण धार्मिक संबद्धता पर स्पष्ट डेटा इकट्ठा करना मुश्किल है।
यहाँ की सरकार (least religious nations) आधिकारिक तौर पर नास्तिकता का समर्थन करती है, और इसके लिए धर्म विरोधी अभियान भी चलाती है।
इस देश का संविधान धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है।
लेकिन जिन धार्मिक संगठनों के पास आधिकारिक स्वीकृति नहीं है, वे राज्य के उत्पीड़न का शिकार भी होते हैं।
एक अध्ययन के अनुसार, यहाँ लगभग 74% लोग गैर-धार्मिक (number of non-believers in the world) हैं या चीनी लोक मान्यता का पालन करते हैं।
यहाँ पर 16% बौद्ध हैं, 2% ईसाई हैं, 1% मुसलमान हैं, और 8% ताओवादी और लोक मोक्षवाद सहित अन्य धर्मों का पालन करते हैं।
(One of the Least Religious Countries in the World)
चीन में लगभग 292 भाषाऐं बोली जाती हैं।
सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा चीन-तिब्बती भाषा परिवार की मंदारिन है।
जिसका उपयोग वहां के 70% लोग करते हैं।
विश्व बैंक द्वारा प्रदान किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, केवल 0.6 प्रतिशत चीनी आबादी देश की आधिकारिक गरीबी रेखा से नीचे रहती है।
2018 के आंकड़ों के अनुसार चीन में 96.8%, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग पढ़ और लिख सकते हैं।
धार्मिकता से सम्बंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में केवल 7% लोगों ने अपने आप को धार्मिक माना है।
चीन को सबसे कम धार्मिक देशों (Least religious countries in the world) की सूची में पहले पायदान पर रखा जाता है।
2. एस्टोनिया (Republic of Estonia) (Least Religious Countries)

उत्तरी यूरोप के एक देश एस्टोनिया की आबादी मात्र 1.3 मिलियन है।
आज के आधुनिक एस्टोनिया की भूमि पर लगभग 9,000 ईसा पूर्व से लोग बसे हुए हैं।
एस्टोनिया का धार्मिक इतिहास बहुत समृद्ध और विविध रहा है।
हाल की जनगणनाओं में यहाँ की बहुसंख्यक आबादी ने खुद को गैर-धार्मिक (least religious country) घोषित कर दिया है।
एस्टोनिया दुनिया के सबसे कम धार्मिक देशों (most non-religious countries) में से एक है, जिसमें 75.7% आबादी अधार्मिक (least religious) होने का दावा करती है।
यह देश व्यापक रूप से ईसाइयों और गैर-धार्मिक/धार्मिक रूप से अघोषित के बीच विभाजित है।
यहाँ की आधिकारिक भाषा एस्टोनियाई है जो यूरालिक भाषाओं की फिनिक शाखा से संबंधित है।
2021 के सर्वे के अनुसार, स्टोनियाई आबादी का 4.9% गरीबी रेखा के नीचे हैं, यानी वे लोग जो समाज में आमतौर पर उपलब्ध विभिन्न वस्तुओं को वहन नहीं कर सकते हैं।
साक्षरता के मामले में एस्टोनिया दुनिया के अग्रिम देशों में से है।
यहाँ की साक्षरता दर 99.89% है।
एस्टोनियाई लोगों में से केवल 16% लोग ईश्वर में विश्वास का दावा करते हैं, जो इसे सबसे कम धार्मिक देशों (least religious countries) की सूची में दूसरे स्थान पर रखती है।
3. स्वीडन (Kingdom of Sweden) (Least Religious Countries)

उत्तरी यूरोप के एक नॉर्डिक देश स्वीडन की जनसंख्या लगभग 10.4 मिलियन है।
स्वीडन एक संवैधानिक राजतंत्र है, और राजा कार्ल XVI गुस्ताफ राज्य के प्रमुख हैं, लेकिन सम्राट की भूमिका औपचारिक और प्रतिनिधि कार्यों तक ही सीमित है।
एक सर्वेक्षण के अनुसार, रीति-रिवाज एक अलग रखें तो स्वीडन एक अत्यधिक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र (least religious country) है और लगभग आधे स्वीडन का मानना है कि धर्म बिल्कुल महत्वपूर्ण नहीं है।
हालाँकि स्वीडन की लगभग दो-तिहाई आबादी स्वीडन के इंजील लूथरन चर्च की सदस्य है।
लेकिन स्वीडन की एक चौथाई से भी कम आबादी ईश्वर (country with most non-religious) में विश्वास करती है।
स्वीडन की आधिकारिक भाषा स्वीडिश है।
आधिकारिक भाषा के अलावा फ़िनिश के साथ, चार अन्य अल्पसंख्यक भाषाओं मीनकीली, सामी, रोमानी और यिडिश को भी मान्यता दी गई है।
स्वीडन दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में से एक है और वहां की लगभग 2% आबादी को आप गरीब मान सकते हैं।
लेकिन वहां की सरकार यह सुनिश्चित करती है कि वे भी उचित जीवन जी सकें।
यहाँ की साक्षरता दर 99% है।
कम धार्मिक देशों (least religious countries) की सूची में तीसरे स्थान पर खड़े स्वीडन के मात्र 17% लोग अपने आप को धार्मिक मानते हैं।
4. डेनमार्क (Kingdom of Denmark) (Least Religious Countries)

उत्तरी यूरोप के एक नॉर्डिक देश डेनमार्क की जनसँख्या लगभग 5.8 मिलियन है।
यह किंगडम ऑफ़ डेनमार्क का सबसे अधिक आबादी वाला राजनीतिक केंद्र है।
इसमें अटलांटिक महासागर के फरो आइलैंड्स और ग्रीनलैंड का क्षेत्र भी शामिल है।
डेनमार्क (non-religious countries) में ईसाई धर्म प्रमुख धर्म है।
डेनमार्क की जनसंख्या का 74.3% भाग चर्च ऑफ डेनमार्क का सदस्य है।
लेकिन साल दर साल इस संख्या में गिरावट आती जा रही है।
केवल 3% लोग ही नियमित चर्च जाते है और मात्र 19% लोग धर्म को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं।
अधिकतर लोग ईश्वर में विश्वास नहीं करते लेकिन किसी अदृश्य शक्ति को स्वीकारते हैं।
डेनिश डेनमार्क की राष्ट्रीय भाषा है।
फिरोज़ी और ग्रीनलैंडिक क्रमशः फरो आइलैंड्स और ग्रीनलैंड की आधिकारिक भाषाएँ हैं।
डेन लोगों का एक बड़ा भाग (86%) दूसरी भाषा के रूप में दक्षता के साथ अंग्रेजी बोलता है।
सरकारी और सामाजिक प्रयासों के कारण, डेनमार्क में गरीबी का स्तर बहुत कम है।
डेनमार्क में गरीबी दर लगभग 0.30% है और यह दुनिया में सबसे कम गरीबी दर में से एक है।
यहाँ पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए साक्षरता दर लगभग 99% है।
धार्मिकता से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर में यहाँ के मात्र 19% लोग अपने आप को धार्मिक मानते हैं। Least Religious Countries.
कम धार्मिक देशों (Least religious countries) की सूची में यह देश चौथे स्थान पर है।
5. चेक गणराज्य (Czech Republic) (Least Religious Countries)

मध्य यूरोप के लैंड लॉक देश चेक गणराज्य को चेकिया (Czechia) भी कहते हैं।
ऐतिहासिक रूप से यह बोहेमिया के नाम से भी जाना जाता है।
10 मिलियन से अधिक आबादी वाला यह देश ऑस्ट्रिया, जर्मनी, पोलैंड और स्लोवाकिया से घिरा हुआ है।
सर्वेक्षणों में चेक गणराज्य के लगभग 75% से 79% निवासी किसी भी धर्म या विश्वास को नहीं स्वीकारते हैं।
इनमें से घोषित नास्तिकों (most atheist countries) की संख्या लगभग 30% है। People of Least Religious Countries.
चेक लोगों को “धर्म के प्रति सहिष्णु और उदासीन” माना जाता है।
चेक गणराज्य की आधिकारिक भाषा चेक है।
लेकिन अधिकांश शहरों में अंग्रेजी बोली जाती है और कई चेक जर्मन और रूसी भी बोलते हैं।
चेक गणराज्य को उच्च जीवन स्तर वाली एक उन्नत अर्थव्यवस्था माना जाता है।
लेकिन फिर भी मानकों के अनुसार 10% से अधिक लोग गरीबी में रहते हैं।
यहाँ 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की साक्षरता दर 99.83% है।
लोगों से जब उनकी धार्मिकता के बारे में बारे में प्रश्न किया गया तो मात्र 21% लोगों ने धार्मिक होने की बात स्वीकार की।
कम धार्मिक देशों (least religious countries) की सूची में यह देश पांचवे स्थान पर है।
6. नॉर्वे (Kingdom of Norway) (Least Religious Countries)

उत्तरी यूरोप के नॉर्डिक देश नॉर्वे मुख्य रूप से स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप का हिस्सा है।
5.5 मिलियन जनसँख्या वाले इस देश के राजा हाउस ऑफ ग्लुक्सबर्ग के हेराल्ड V हैं।
इनके राज्य की स्थापना 872 में हुई थी और यह 1,150 वर्षों से लगातार अस्तित्व में है।
नॉर्वे का चर्च लूथरन है, लेकिन यहाँ कैथोलिक धर्म और अन्य ईसाई संप्रदाय भी हैं।
इसके अलावा यहाँ इस्लाम, हिन्दू, यहूदी और बौद्ध समुदाय भी हैं।
नॉर्वे दो आधिकारिक भाषाऐं हैं – नॉर्वेजियन और सामी।
नॉर्वेजियन ज्यादातर लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है।
स्वीडिश, डेनिश और आइसलैंडिक की तरह, नॉर्वेजियन एक जर्मनिक भाषा है।
विश्व बैंक और आईएमएफ सूची के अनुसार नॉर्वे की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में चौथी सबसे अधिक है।
प्रभावशाली रूप से, नॉर्वे की गरीबी दर मात्र 0.5% है।
यह यहाँ पर मध्य पूर्व और अफ्रीका के अप्रवासियों के बीच अधिक है।
नॉर्वे की शैक्षिक प्रणाली उच्च स्तर की है।
यहाँ साक्षरता दर 99 प्रतिशत से अधिक है।
एक सर्वे में 75% से अधिक नॉर्वे निवासियों ने माना कि वे ईश्वर को तो नहीं लेकिन किसी अदृश्य शक्ति को मानते हैं या किसी को भी नहीं मानते हैं।
धार्मिकता सम्बंधित प्रश्नों के जवाब में मात्र 21% लोगों ने अपने आप को धार्मिक बताया।
सबसे कम धार्मिक (least religious countries) देशों की सूची में यह देश छठे स्थान पर है।
7. हांगकांग (Hong Kong Special Administrative Region of the People’s Republic of China (HKSAR))

दक्षिण चीन में स्थित हांगकांग, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का एक शहर और विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है।
7.5 मिलियन से अधिक जनसँख्या वाला हांगकांग दुनिया में सबसे घनी आबादी वाला और सबसे विकसित शहरों में से एक है।
मूल रूप से किसानों और मछुआरों का यह शहर आज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय केंद्रों और वाणिज्यिक बंदरगाहों में से एक बन गया है।
यहाँ की अधिकांश आबादी (49%) चीनी पारंपरिक धर्मों का पालन करती है।
हांगकांग की शेष जनसंख्या में, 21.3% बौद्ध, 14.2% ताओवादी, 11.8% ईसाई और 3.7% अन्य हैं।
छोटी संख्या में हिंदू, सिख और यहूदी भी हैं।
(Least religious cities in the world)
अंग्रेजी और मंदारिन देश की आधिकारिक भाषाऐं हैं।
हांगकांग दुनिया का दसवां सबसे बड़ा निर्यातक और नौवां सबसे बड़ा आयातक है।
यद्यपि शहर की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे अधिक है, लेकिन जनसंख्या के बीच गंभीर आय असमानता है।
लगभग 1.65 मिलियन लोग, या शहर की आबादी का 23.6 प्रतिशत, गरीबी में रहते हैं।
हांगकांग में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की साक्षरता दर 99.00% है।
धार्मिकता सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर में यहाँ के मात्र 24% लोग स्वयं को धार्मिक मानते हैं।
सबसे कम धार्मिक देशों (lest religious countries) की सूची में यह सातवें स्थान पर है।
8. जापान (Japan) (Least Religious Countries)

पूर्वी एशिया में स्थित जापान एक द्वीपीय देश है।
जापान एकात्मक राज्य और संवैधानिक राजतंत्र है।
यहाँ सम्राट नारुहितो की भूमिका केवल औपचारिक है।
सम्राट नारुहितो जापान के उत्तराधिकार के क्रम के अनुसार 126वें सम्राट हैं।
125.5 मिलियन की आबादी के साथ जापान दुनिया का ग्यारहवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
इसके साथ ही यह सबसे घनी आबादी वाले और शहरीकृत देशों में से एक है।
जापान का संविधान सभी लोगों और धर्मों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता देता है।
यहाँ की आबादी का 84-96 प्रतिशत शिंटो को धर्म के रूप में मानता है।
कई जापानी लोग शिंटो और बौद्ध धर्म दोनों को मानते हैं।
वे या तो दोनों धर्मों के साथ अपनी पहचान बताते हैं या खुद को गैर-धार्मिक (least religious) या आध्यात्मिक मानते हैं।
इसके अतिरिक्त यहाँ बहुत कम संख्या में मुस्लिम, हिन्दू, यहूदी और बहाई भी हैं।
जापानी भाषा जापान की राष्ट्रीय भाषा है और देश के अधिकांश लोग इसी का उपयोग करते हैं।
व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क भाषा के रूप में अंग्रेजी की भी प्रमुख भूमिका है।
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जापान की गरीबी दर 15.7% है।
उत्तम शिक्षा के कारण जापान की साक्षरता दर 99.00% है।
जापान के मात्र 24% लोग अपने आप को धार्मिक मानते हैं।
सबसे कम धार्मिक देशों (least religious countries) की सूची में जापान का स्थान आठवां है।
9. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland)

उत्तर-पश्चिमी यूरोप का एक संप्रभु देश यूनाइटेड किंगडम (UK) या ब्रिटेन के रूप में जाना जाता है।
67 मिलियन की आबादी वाला यूनाइटेड किंगडम एकात्मक संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजतंत्र है।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय यहाँ की महारानी हैं।
ईसाई धर्म यूनाइटेड किंगडम का आधिकारिक धर्म है।
चर्च ऑफ इंग्लैंड यहाँ का आधिकारिक चर्च है।
इंग्लैंड का चर्च न तो पूरी तरह से प्रोटेस्टेंट है और न ही पूरी तरह से कैथोलिक।
यूनाइटेड किंगडम का राजा या रानी चर्च का सर्वोच्च गवर्नर होता है।
यहाँ अन्य मुख्य धर्म इस्लाम, हिंदू धर्म, सिख धर्म, यहूदी धर्म और बौद्ध धर्म हैं।
ब्रिटेन की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
यह अनुमान लगाया गया है कि ब्रिटेन की 95 प्रतिशत आबादी अंग्रेजी बोलने वाली है।
5 प्रतिशत आबादी जिनमें अधिकतर प्रवासी हैं अन्य भाषाऐं भी बोलते हैं।
यहाँ दक्षिण एशियाई भाषाओं का एक बड़ा समूह है, जिनमें पंजाबी, उर्दू, बंगाली, सिलहेती, हिंदी और गुजराती शामिल हैं।
गरीबी के आंकड़े देखें तो यहाँ की 18 प्रतिशत आबादी गरीब है।
यूके में साक्षरता दर 99% है, जिसका अर्थ है कि हर सौ में से केवल एक को पढ़ने और लिखने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
धार्मिकता से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर में यूनाइटेड किंगडम के मात्र 27% लोगों ने अपने आप को धार्मिक माना है।
सबसे कम धार्मिक देशों (least religious countries) की सूची में ब्रिटेन का स्थान नवां है।
10. फ़िनलैंड (Republic of Finland) (Least Religious Countries)

उत्तरी यूरोप का नॉर्डिक देश फ़िनलैंड यूरोपीय संघ का सदस्य है।
5.5 मिलियन आबादी वाले इस देश में 180,000 से अधिक झीलें हैं।
फ़िनलैंड के अधिकांश लोग दुनिया के सबसे बड़े लूथरन चर्चों में से एक इवेंजेलिकल लूथरन चर्च से जुड़े हुए हैं।
19 वीं शताब्दी की शुरुआत में इसे एक आधिकारिक राज्य चर्च से एक राष्ट्रीय चर्च में बदल दिया गया।
फ़िनलैंड की आधिकारिक भाषाऐं फ़िनिश और स्वीडिश हैं।
फिनिश देश भर में प्रचलित है जबकि स्वीडिश कुछ तटीय क्षेत्रों में बोली जाती है।
फ़िनलैंड में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों की संख्या लगभग 12.3 प्रतिशत है।
दुनिया में सबसे अच्छी तरह से विकसित शिक्षा प्रणाली के कारण इस देश की साक्षरता दर दुनिया में सबसे अधिक है।
फ़िनलैंड की 15 वर्ष और उससे अधिक की 100% आबादी पढ़ने और लिखने में सक्षम है।
धार्मिकता के सवाल पर यहाँ के मात्र 28% लोगों ने धार्मिक होना स्वीकार किया।
सबसे कम धार्मिक देशों (least religious countries) की सूची में फ़िनलैंड का स्थान दसवां है।
इनके बारे में अधिक जानने के लिए देखें – https://worldpopulationreview.com/country-rankings/least-religious-countries
[…] Top 10 Least Religious Countries in the World […]