Top 10 Popular Best Selling Books of All Time

Best Selling Books (बेस्ट सेलिंग बुक्स) या बेस्टसेलर ऐसी किताब होती है जो अधिक बिक्री के कारण समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और पुस्तक स्टोर द्वारा प्रकाशित बेस्टसेलर सूची में स्थान बनाती है। किताबें हमेशा से हमारे जीवन का हिस्सा रही हैं। प्रत्येक पुस्तक प्रेम, घृणा, करुणा, क्रोध, उदासी, उत्तेजना, भय आदि विभिन्न भावनाओं में उलझी एक अलग कहानी कहती है।

आज के वीडियो गेम और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के युग में भी लाखों लोग अभी भी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। इस लेख में लेखन का सम्मान करने के लिए अब तक की 10 सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों (Top 10 Best Selling Books) के बारे में बताया जा रहा है।

इन पुस्तकों को व्यक्तिगत रेटिंग नहीं, बल्कि बेची गई प्रतियों की संख्या के आधार पर सूची में रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ धार्मिक और राजनीतिक पुस्तकें जैसे कि बाइबिल, कुरान, भगवद गीता और माओ त्से तुंग के क्वोटेशन्स की एक अरब से अधिक प्रतियां मौजूद हैं। इन पुस्तकों की बिक्री संख्या को जांचना लगभग असंभव है क्योंकि ये कई धार्मिक संस्थाओं या सरकारों द्वारा बांटी जाती हैं।

सदियों से इन पुस्तकों का प्रकाशन अलग अलग प्रकाशक करते रहे हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। इन कारणों से, प्रमुख धार्मिक और राजनीतिक पुस्तकों को इस सूची में नहीं रखा गया है। लेकिन इस बात से सभी सहमत हैं कि ये पुस्तकें अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों (Worlds Best Selling Books) में से हैं।

दस सबसे प्रसिद्ध और अद्भुत कार्टून चरित्र – Top Ten Famous Cartoon Characters

दुनिया के दस सबसे महंगे हीरे – Top 10 Most Expensive Diamonds

दुनिया के दस सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्मारक – Most Visited Monuments in the World

भारत के दस सबसे अमीर मंदिर – Richest Temples of India

10. शी: ए हिस्ट्री ऑफ़ एडवेंचर (She: A History of Adventure)

अंग्रेजी लेखक एच राइडर हैगार्ड के उपन्यास का प्रकाशन 1887 में किया गया था।

इससे पहले यह उपन्यास अक्टूबर 1886 और जनवरी 1887 के बीच द ग्राफिक पत्रिका में क्रमवार छपा था।

प्रकाशित होते ही यह असाधारण रूप से लोकप्रिय (best selling books) हुआ और आज तक इसकी मांग बनी हुई है।

हैगार्ड को ब्रिटिश प्रशासन के उच्च अधिकारी के रूप में सात साल तक दक्षिण अफ्रीका में रहने का अनुभव था।

best selling books
She – A History of Adventure

उपन्यास में शी के चित्रण में महिला अधिकार और स्त्री व्यवहार के विषयों के बारे में बताया गया है।

इस कहानी में होरेस होली और उनके वार्ड लियो विंसी की अफ्रीका के अंदरूनी भाग में एक खोए हुए राज्य की यात्रा का वर्णन है।

इस यात्रा में वे वहां के मूल निवासियों और आयशा नाम की एक रहस्यमय सफेद रानी से मिलते हैं।

यह रानी सर्व-शक्तिशाली “शी” या “शी-की-आज्ञा-का-पालन करना चाहिए” के रूप में शासन करती है।

“शी” आधुनिक साहित्य के सबसे प्रभावशाली उपन्यासों (best selling books) में से एक माना गया है।

अब तक इस उपन्यास (top selling books) की 83 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

यह अब तक के सबसे अधिक बिकने वाली काल्पनिक पुस्तकों (best selling fiction books of all time) में से एक है।

इस लोकप्रिय उपन्यास का  44 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है और कम से कम ग्यारह बार इस पर फिल्में बन चुकी हैं।

9. द लायन, द विच एंड द वार्डरॉब (The Lion, The Witch and The Wardrobe)

लेखक सी.एस. लुईस द्वारा बच्चों के लिए रचित एक काल्पनिक उपन्यास “द लायन, द विच एंड द वार्डरॉब” का प्रकाशन जेफ्री ब्लेस ने 1950 में किया।

यह द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया के सात उपन्यासों में से पहला और सबसे (best selling books) प्रसिद्ध उपन्यास है।

लुईस ने यह पुस्तक (best selling books) अपने मित्र, शिक्षक, सलाहकार और ट्रस्टी ओवेन बारफील्ड की बेटी लुसी बारफील्ड के लिए लिखी।

best selling books of all time
The Lion, The Witch & The Wardrobe

इस उपन्यास की पृष्ठभूमि नार्निया की है। 

नार्निया बात करने वाले जानवरों और कल्पित जीवों की भूमि है, जहाँ दुष्ट सफेद चुड़ैल का शासन है।

इस कहानी में चार बच्चों को युद्ध के कारण गाँव के एक बड़े घर में रहने के लिए भेज दिया जाता है।

सबसे छोटी लूसी, एक खाली कमरे की जादूई अलमारी के माध्यम से तीन बार नार्निया जाती है।

तीसरी यात्रा में लूसी के तीन भाई-बहन भी उसके साथ नार्निया की यात्रा करते हैं।

नार्निया में, ये भाई-बहन पुरानी भविष्यवाणी को पूरा करने, नार्निया और अपनी जान बचाने का प्रयास करते हैं।

इस अभियान में शेर असलान एक बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान दे देता है।

लेकिन बाद में वह मर के फिर से जी उठता है और सफेद चुड़ैल को हराकर इन बच्चों को नार्निया का राजा रानी बना देता है।

इस कहानी (best selling books all time) पर तीन बार टेलीविज़न सीरीज बनाई गयी है।

2005 में, इस कहानी पर वॉल्ट डिज़नी पिक्चर्स और वाल्डेन मीडिया ने मिलकर फिल्म बनाई।

इसके बाद अब तक दो और फिल्में आई हैं: द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया: प्रिंस कैस्पियन और द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया: द वॉयज ऑफ द डॉन ट्रेडर।

आंकड़ों के अनुसार इस उपन्यास (best sellers of all time) की अब तक 95 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

8. द होबिट (The Hobbit)

अंग्रेजी लेखक जे आर आर टॉल्किन द्वारा रचित बच्चों के मशहूर काल्पनिक उपन्यास का नाम “द होबिट” है।

आलोचकों द्वारा प्रशंसित इस बेस्टसेलर उपन्यास (top ten best seller book) का प्रकाशन 21 सितंबर 1937 को किया गया था।

बच्चों के साहित्य का यह क्लासिक उपन्यास (best selling books) सर्वश्रेष्ठ किशोर साहित्य के लिए न्यूयॉर्क हेराल्ड ट्रिब्यून से पुरस्कार से सम्मानित हुआ।

लेखक टॉल्किन के उपन्यासों में वर्णित हॉबिट एक काल्पनिक लोग हैं।

इनकी लम्बाई आम इंसानों से लगभग आधी होती है और ये देखने में मनुष्यों की तरह ही लगते हैं।

घुंघराले बालों से ढके उनके पैरों का तलवा सख्त चमड़े का होता है, इसीलिए उन्हें जूतों की आवश्यकता नहीं होती।

वे पहाड़ियों के किनारों पर बने खिड़कियों वाले घरों में रहते हैं।

top 10 best seller books
The Hobbit

इस बेस्टसेलर किताब (Best Selling Books) “द होबिट” में बिल्बो बैगिन्स नामक होबिट की कहानी है।

अपने घर से प्यार करने वाला बिल्बो बैगिन्स, स्मॉग द ड्रैगन द्वारा संरक्षित खजाने का एक हिस्सा जीतने के लिए निकल पड़ता है।

वह साधारण ग्रामीण परिवेश से चलकर एक भयानक जगह पहुँच जाता है।

बिल्बो की यात्रा उसे ज्ञान, क्षमता और परिपक्वता का नया स्तर प्राप्त कराती है।

कहानी के अंत में पांच सेनाओं की लड़ाई होती है।

इस संघर्ष में भाग लेने के लिए पहले के अध्यायों के कई पात्र और जीव आ जाते हैं।

युद्ध के वर्णन के साथ साथ मुख्य पात्र की वीरता और व्यक्तिगत विकास कहानी के केंद्रीय विषय हैं।

इस कहानी का उपयोग मंच, स्क्रीन, रेडियो, बोर्ड गेम और वीडियो गेम में किया गया।

इस बेस्टसेलर (international bestseller books) का साठ से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

अब तक इस बेस्ट सेलिंग किताब (world best selling books) की 100 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

7. ड्रीम ऑफ़ द रेड चैम्बर (The Dream of the Red Chamber) (Best Selling Books)

चीन के महान क्लासिकल उपन्यासों (Best Selling Books) में से एक काओ ज़ुएक्विन द्वारा रचित “ड्रीम ऑफ़ द रेड चैम्बर” को चीनी भाषा में होंग्लूमेंग भी कहा जाता है।

इसके लेखन का समय 18वीं शताब्दी के मध्य में किंग राजवंश के दौरान माना जाता है।

उस समय यह उपन्यास (best selling books) हाथों से लिखी हुई पांडुलिपि प्रतियों में उपलब्ध था।

1791-92 में गाओ ई ने अपने साथी चेंग वेयुआन के साथ उपन्यास को पूरा करने के लिए 40 अतिरिक्त अध्याय जोड़े और प्रकाशित किया।

ऐसा माना जाता है कि यह पुस्तक लेखक काओ ज़ुएक्विन की आत्मकथा है।

इसमें उनके परिवार और किंग राजवंश के उत्थान और पतन का विस्तार से वर्णन है।

most popular books
The Dream of the Red Chamber

लेखक ने पहले अध्याय में स्पष्ट कर दिया था कि इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य युवावस्था में उनके जीवन में आयी महिलाओं जैसे दोस्त, रिश्तेदार और नौकर के लिए एक स्मारक बनाना है।

18 वीं शताब्दी के चीनी समाज के विशिष्ट जीवन और सामाजिक संरचनाओं का सटीक और विस्तृत अवलोकन के साथ साथ बड़ी संख्या में पात्रों और उनके मनोवैज्ञानिक आकलन के लिए इस उपन्यास (Top 10 best seller book) को उल्लेखनीय माना जाता है।

लगभग डेढ़ सौ साल तक विभिन्न लोगों द्वारा इसका सटीक ट्रांसलेशन करने का प्रयास किया गया।

यह प्रयास 1812 में मिशनरी रॉबर्ट मॉरिसन ने शुरू किया।

प्रकाशित होने वाला पहला पूर्ण अंग्रेजी अनुवाद डेविड हॉक्स ने किया था।

हॉक्स ने पहले अस्सी अध्यायों को तीन खंडों (1973, 1977, 1980) में प्रकाशित किया।

अंतिम चालीस अध्यायों का पांच खंड में अनुवाद जॉन मिनफोर्ड ने पूरा किया था।

पेंगुइन क्लासिक्स द्वारा प्रकाशित इस अंग्रेजी अनुवाद की शब्द गणना लगभग 845000 शब्दों की है।

इस कहानी पर अब तक चौदह फिल्में और दस टेलीविज़न सीरियल बन चुके हैं।

अनुमानतः इस उपन्यास (Best Selling Books) की बिक्री संख्या 100 मिलियन से अधिक है।

6. एंड देन देयर वर नन (And Then There Were None)

मिस्ट्री और डिटेक्टिव उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी ने “एंड देन देयर वर नन” को लिखा था।

यूनाइटेड किंगडम में 6 नवंबर 1939 को कोलिन्स क्राइम क्लब ने इसे “टेन लिटिल निगर्स” के नाम से प्रकाशित किया।

जनवरी 1940 में अमेरिकी संस्करण में इस उपन्यास (best selling books) को “एंड देन देयर वर नन” के नाम से प्रकाशित किया गया।

इसके बाद सभी अमेरिकी प्रकाशक इसी शीर्षक का उपयोग करते हैं।

यह दुनिया की सबसे अधिक बिकने (best selling books in the world) वाली मिस्ट्री बुक है।

इसकी 100 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं और यह टॉप टेन पुस्तकों (Top ten best seller books) में से एक है।

best selling fiction books of all time
And Then There Were None

इस उपन्यास (best selling books) की कहानी में आठ लोग व्यक्तिगत निमंत्रण पर एक छोटे से निर्जन द्वीप पर पहुंचते हैं।

वहां उन्हें बटलर और कुक-हाउसकीपर मिलते हैं।

जो बताते हैं कि उनके मेजबान अभी तक नहीं आए हैं।

मेहमानों को पता चलता है कि उनमें से कोई भी मेजबान को नहीं जानता है।

“टेन लिटिल निगर्स” नाम की एक कविता की फ़्रेम की गयी प्रति प्रत्येक मेहमान के कमरे में लटकी हुई है।

जो तरीका इस कविता की पंक्तियों में बताया गया है।

उसी तरह आठों मेहमान और दोनों नौकर मारे जाते हैं।

द्वीप से दूर इस द्वीप का मालिक भी मारा जाता है।

लेखिका अगाथा क्रिस्टी के अनुसार उन्होंने बड़ी योजना के बाद यह पुस्तक लिखी।

यह उनके जीवन की सबसे मुश्किल किताबों में से एक है।

इस बेस्टसेलर उपन्यास (best selling books) का अनुवाद और प्रकाशन विश्व की लगभग सभी भाषाओं में हो चुका है।

अनगिनत फिल्में, टेलीविज़न सीरियल, नाटक और स्टेज शोज इसकी कहानी से बन चुके हैं।

यह उपन्यास (Best Selling Books) कई वीडियो गेम्स का प्लाट भी है।

आभार – https://en.wikipedia.org/wiki/And_Then_There_Were_None

5. हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन (Harry Potter and The Philosopher’s Stone)

ब्रिटिश लेखिका जे के राउलिंग ने इस शानदार काल्पनिक उपन्यास “हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन” को लिखा, जो जे के राउलिंग और हैरी पॉटर सीरीज का पहला उपन्यास था।

यूनाइटेड किंगडम में पहली बार इस उपन्यास (best selling books) को 26 जून 1997 को ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित किया गया था।

अगले ही साल अमेरिका में स्कोलास्टिक कॉरपोरेशन द्वारा इसे हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन नाम से प्रकाशित किया गया।

अगस्त 1999 में यह उपन्यास बेस्टसेलर (Best Selling Books) की न्यूयॉर्क टाइम्स की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया था।

लगातार 1999 और 2000 में यह अधिकांश समय उस सूची में सबसे ऊपर बना रहा।

अब तक इसका अनुवाद 73 भाषाओं में किया जा चुका है।

इस उपन्यास और इसके बाद इस सीरीज में आने वाले छह अन्य उपन्यासों पर फिल्में बन चुकी हैं।

top 10 best seller books
Harry Potter and the Philosopher’s Stone

अब तक इस उपन्यास की 120 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं और यह अब तक की पांच सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों (highest selling books of all time) में से एक है।

इस उपन्यास में हैरी पॉटर नाम के बच्चे को अपने ग्यारहवें जन्मदिन पर अपनी जादुई विरासत का पता चलता है।

हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में प्रवेश करने के पहले वर्ष में कुछ दोस्त और दुश्मन बनते हैं।

डार्क विजार्ड लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट ने हैरी के माता-पिता को मार डाला था लेकिन 15 महीने का हैरी बच गया था।

हैरी पॉटर अपने दोस्तों की सहायता से लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट की वापसी के प्रयास का सामना करता है।

लेखिका जे के राउलिंग की इस सीरीज की कई धार्मिक समूहों ने आलोचना की।

उनके अनुसार यह उपन्यास (Best Selling Books) नैतिक कहानी की आड़ में जादू टोना को बढ़ावा देते हैं।

कुछ देशों में इस आरोप के कारण इन्हें प्रतिबंधित भी कर दिया गया है।

4. द लिटिल प्रिंस (The Little Prince) (Best Selling Books)

फ्रांसीसी लेखक एंटोनी डी सेंट-एक्सुपरी के बेस्टसेलर (Best Selling Books) का नाम “द लिटिल प्रिंस” है।

अमेरिका में इसे पहली बार अप्रैल 1943 में रेनाल एंड हिचकॉक द्वारा अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों भाषाओं में प्रकाशित किया गया था।

इस उपन्यास को फ्रांस में सेंट-एक्सुपरी के मरणोपरांत और फ्रांस की मुक्ति के बाद प्रकाशित किया गया क्योंकि तत्कालीन शासन ने उनके कार्यों पर प्रतिबंध लगाया हुआ था।

एंटोनी डी सेंट-एक्सुपरी के इस बेस्टसेलर (best selling novel of all time) की दुनिया भर में 140 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

यह अब तक की प्रकाशित सबसे अधिक बिकने वाली (most sold book in the world) और सबसे अधिक अनुवादित पुस्तकों में से एक बन गयी है।

इसका (most popular books of all time) अनुवाद 301 भाषाओं और बोलियों में हो चुका है।

best selling novel of all time
The Little Prince

इस उपन्यास की कहानी का उपयोग कई ऑडियो रिकॉर्डिंग, रेडियो नाटक, लाइव स्टेज, फिल्म, टेलीविजन, बैले और ओपेरा में भी किया गया।

यह कहानी एक छोटे राजकुमार की है जो पृथ्वी सहित अंतरिक्ष में विभिन्न ग्रहों का दौरा करता है, और अकेलेपन, दोस्ती और प्रेम के विषयों पर बात करता है।

इस कहानी के कथाकार पायलट का विमान सभ्यता से बहुत दूर सहारा में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।

जहाँ उसे द लिटिल प्रिंस नाम का एक छोटा बच्चा मिलता है।

पायलट वहां पर आठ दिनों तक रहता है और द लिटिल प्रिंस से जीवन की कहानी सुनता है।

बच्चों की किताब होने के बावजूद, “द लिटिल प्रिंस” में जीवन, वयस्कों और मानव स्वभाव का अवलोकन है।

1998 में खोजे गए एक छोटे चंद्रमा का नाम 2003 में द लिटिल प्रिंस के नाम पर पेटिट-प्रिंस रखा गया था।

3. द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स (The Lord of The Rings) (Best Selling Books)

टॉप टेन की सूची में दो बार (top 10 best seller book) अपनी जगह बनाने वाले अंग्रेजी लेखक और विद्वान जे. आर. आर. टॉल्किन के उच्च-काल्पनिक महाकाव्य का नाम “द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स” है।

इसकी कहानी टॉल्किन की 1937 की बच्चों की किताब द हॉबिट की अगली कड़ी के रूप में शुरू होकर एक नए अंत तक जाती है।

यह उपन्यास 1937 और 1949 के बीच लिखा गया और अब तक इसकी 150 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

यह अब तक लिखी गई सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों (Best Selling Books) में से एक है।

“द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स” को 29 जुलाई 1954 से लेकर 20 अक्टूबर 1955 के बीच तीन खंडों में प्रकाशित किया गया था।

इसे कई बार पुनर्मुद्रित और कम से कम 70 भाषाओं में इसका अनुवाद किया गया है।

इस उपन्यास (best book series of all time) ने कलाकृति, संगीत, फिल्म, टेलीविजन, वीडियो गेम और बोर्ड गेम को प्रभावित किया।

best book series of all time
The Lord of The Rings

आधुनिक फंतासी शैली को बनाने और आकार देने के कारण इसे अब तक की सबसे महान पुस्तकों (popular book series) में से एक माना जाता है।

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को 1957 में इंटरनेशनल फैंटेसी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

2019 में, बीबीसी न्यूज़ ने द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स को 100 सबसे प्रभावशाली उपन्यासों की सूची में सूचीबद्ध किया था।

टॉल्किन के काम की लोकप्रियता ने लोगों में फंतासी की मांग को बढ़ाया।

1960 के दशक में फली-फूली इस शैली के लिए द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को धन्यवाद, आज भी इसकी लोकप्रियता कायम है।

इसके प्रभाव के कारण शब्द “टॉल्किनियन” और “टॉल्किनेस्क” ने ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में प्रवेश किया।

इस महान उपन्यास (Best Selling Books) को बीबीसी के द बिग रीड में ब्रिटेन के अब तक के सर्वश्रेष्ठ उपन्यास का नाम दिया गया है।

2. ए टेल ऑफ़ टू सिटीज (A Tale of Two Cities) (Best Selling Books)

चार्ल्स डिकेंस ने अपने इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक उपन्यास “ए टेल ऑफ़ टू सिटीज” को 1859 में लिखा था।

डिकेंस की सबसे प्रसिद्ध कृति “ए टेल ऑफ़ टू सिटीज़” को अब तक के पांच सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यासों (most popular books of all time) में से एक माना जाता है।

चार्ल्स डिकेंस ने केवल दो ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के उपन्यास लिखे।

“ए टेल ऑफ़ टू सिटीज” उनमें से एक है।

अब तक “ए टेल ऑफ़ टू सिटीज़” की 200 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

द टेलीग्राफ और द गार्जियन का दावा है कि यह अब तक के सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यासों में (Best Selling Books) से एक है।

international bestsellers
A Tale of Two Cities

1859 में चार्ल्स डिकेंस के इस 45-अध्याय के उपन्यास को एक साहित्यिक पत्रिका में 31 साप्ताहिक किश्तों में और फिर उपन्यास के रूप में प्रकाशित किया गया था।

इस उपन्यास (best selling books) की पृष्ठभूमि फ्रांसीसी क्रांति से पहले और उसके दौरान लंदन और पेरिस की है।

जिसमें लगभग 36 वर्षों की समयावधि को दर्शाया गया है।

उपन्यास में फ्रांसीसी डॉक्टर मैनेट की कहानी है।

पेरिस बैस्टिल में उनकी 18 साल लंबी जेल की सजा और रिहाई।

रिहाई के बाद अपनी बेटी लूसी के साथ लंदन में रहना, जिनसे वह पहले कभी नहीं मिले थे।

यह कहानी उन परिस्थितियों के बारे में बताती है, जिनके कारण फ्रांसीसी क्रांति की स्थिति बनी।

इस उपन्यास ने बहुत सी फिल्मों, टेलीविजन, रेडियो और स्टेज शोज को प्रभावित किया।

1. डॉन किहोटे (Don Quixote) (Best Selling Books)

अब तक के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास (highest selling books of all time) “डॉन किहोटे” के लेखक मिगुएल दे सर्वांतेस हैं।

यह स्पेनिश भाषा का उपन्यास 1605 और 1615 में दो भागों में प्रकाशित हुआ था।

इसे पहला आधुनिक उपन्यास और अब तक लिखे गए सबसे महान उपन्यासों (Best Selling Books) में से एक माना जाता है।

“डॉन किहोटे” को दुनिया में सबसे अधिक अनुवादित पुस्तकों में से एक होने का गौरव भी प्राप्त है।

इस अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब (most sold book of all time) की 500 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

most sold book in the world
Don Quixote

इस उपन्यास की कहानी ला मंचा के एक कुलीन व्यक्ति अलोंसो क्विक्सानो के कारनामों को बताती है।

यह व्यक्ति शौर्य और रोमांस के बारे में इतना अधिक पढता है कि उसकी खोपड़ी घूम जाती है।

वह फैसला करता है कि वह राष्ट्र सेवा और शौर्य प्राप्त करने के लिए डॉन किहोटे डे ला मंचा के नाम से शूरवीर बनेगा।

फिर वह साधारण किसान सांचो पांजा की अपने नौकर के रूप में भर्ती करता है।

सांचो पांजा अपनी बुद्धि के अनुसार डॉन किहोटे के शूरवीर बनने के एकालाप से निपटता रहता है।

डॉन किहोटे दुनिया से दूर कल्पना में शूरवीर का जीवन जी रहा था।

उसे दूसरों के मामलों में हिंसक हस्तक्षेप और कर्ज न चुकाने की आदत के कारण अक्सर चोट और अपमान सहना पड़ता है।

अंत में, डॉन किहोटे अपने गांव वापस लौट आता है।

इस उपन्यास (most popular books) को रूढ़िवादिता, सत्यवादिता और यहां तक ​​की राष्ट्रवाद पर भी व्यंग्य माना जाता है।

अपने व्यापक प्रभाव के कारण, “डॉन किहोटे” ने आधुनिक स्पेनिश भाषा को मजबूत करने में भी मदद की।

इस बेस्टसेलर (best seller book ever) का आधुनिक साहित्य की नींव में एक मजबूत स्थान है।

Translate »