10 Most Expensive Paintings Sold in the World

Expensive Paintings बहुमूल्य पेंटिंग्स। सामान्य तौर पर, दुनिया की अधिकांश सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स प्रसिद्ध चर्चों, म्यूजियम या गैलरीज़ में है। इनमें माइकल एंजेलो, राफेल, लियोनार्डो, रेम्ब्रांट और वर्मीर जैसे पुराने मास्टर्स की (expensive paintings) महँगी पेंटिंग्स हैं। आमतौर पर 1803 से पहले की प्रसिद्ध पेंटिंग्स संग्रहालयों में रखी हुई हैं। चूंकि संग्रहालय उन्हें शायद ही कभी बेचते हैं, इसलिए उन्हें अमूल्य माना जाता है।

जैसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लियोनार्डो दा विंची की मोना लिसा को सबसे अधिक बीमा मूल्य के रूप में सूचीबद्ध किया है। यह बहुमूल्य पेंटिंग (most expensive painting) पेरिस में प्रदर्शन के लिए रखी हुई है। 14 दिसंबर, 1962 को मोना लिसा का मूल्यांकन 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर किया गया था। आज उसकी कीमत लगभग 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर होगी।

लेकिन बहुत सी पेंटिंग्स लोगों के निजी संग्रह में भी है और जिनमें से अधिकांश अमूल्य हैं।

इस लेख में नीलामी में पेंटिंग्स की बिक्री की कीमत के आधार पर क्रम में रखा गया है।

Top Ten Best Selling Popular Books of All Time

Top Ten Expensive Diamonds in the World

आभार – https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_most_expensive_paintings

10. नू कुशए (Nu Couche)

यह पेंटिंग 1917 में मशहूर इतालियन पेंटर एमेडियो मोदिग्लिआनी द्वारा बनायी गयी न्यूड पेंटिंग्स की प्रसिद्ध श्रृंखला में से एक है।

नू कुशए सबसे व्यापक प्रदर्शित पेंटिंग है।

फ्रेंच भाषा में इसका अर्थ है “लेटा हुआ नग्न”।

ऐसा माना जाता है कि इस बहुमूल्य पेंटिंग (expensive painting) को सबसे पहले 1917 में गैलेरी बर्थे वेइल में प्रदर्शित किया गया था।

यह प्रदर्शनी पेंटर मोदिग्लिआनी की पहली और आखिरी प्रदर्शनी थी।

नग्न पेंटिंग्स के कारण पुलिस ने इस प्रदर्शनी को बंद करा दिया था।

expensive paintings
Nu Couche

गार्जियन अखबार के कला समीक्षक जोनाथन जोन्स का कहना है कि मोदिग्लिआनी ने टिटियन के वीनस ऑफ अर्बिनो की परंपरा को जारी रखा है।

इतालियन पेंटर टिटियन ने भी 1534 में वीनस देवी के रूप में बिस्तर पर लेटी हुई एक नग्न स्त्री का चित्र बनाया था।

मोदिग्लिआनी ने पाब्लो पिकासो और हेनरी मैटिस द्वारा एक दशक पहले बनाई गयी नग्न पेंटिंग्स की परंपरा को आगे बढ़ाया।

ब्रिटेन के प्रसिद्ध नीलामीकर्ता क्रिस्टी का कहना है कि मोदिग्लिआनी ने आधुनिकतावादी कला के विषय के रूप में नग्न को पुनर्जीवित करने का काम किया।

क्रिस्टी ने इस बहुमूल्य पेंटिंग (expensive paintings) नू कुशए को 9 नवंबर 2015 को न्यूयॉर्क में बिक्री के लिए रखा।

इस पेंटिंग ने 170.4 मिलियन डॉलर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया और शीर्ष दस बहुमूल्य पेंटिंग्स (top 10 most expensive paintings) में स्थान प्राप्त किया।

इसके खरीदार चीनी व्यापारी लियू यिकियान थे।

9. लेस फेम्स डी’अल्जीर (Les Femmes d’Alger)

प्रसिद्ध स्पेनिश पेंटर पाब्लो पिकासो की 15 पेंटिंग्स की एक श्रृंखला का भाग है – लेस फेम्स डी’अल्जीर।

जिसका अर्थ है “अपने अपार्टमेंट में अल्जीयर्स की महिलायें”।

1954-1955 में बनाई गई यह श्रृंखला यूजीन डेलाक्रोइक्स की 1834 की पेंटिंग द वूमेन ऑफ अल्जीयर्स इन देयर अपार्टमेंट से प्रेरित थी।

जून 1956 में विक्टर और सैली गैंज़ ने पेरिस की गैलेरी लुईस लीरिस से इस पूरी श्रृंखला को $212,500 में खरीद लिया था।

आज की कीमत (paintings cost) में लगभग $2 मिलियन के बराबर।

top 10 expensive paintings
Les Femmes d’Alger

बाद में गैंज़ दंपत्ति ने इन में से दस पेंटिंग्स को सैदेनबर्ग गैलरी को बेच दिया।

आज इस श्रृंखला की कई पेंटिंग्स सार्वजनिक और निजी संग्रह में हैं।

2015 में ब्रिटेन के प्रसिद्ध नीलामीकर्ता क्रिस्टी ने इस बहुमूल्य पेंटिंग (expensive paintings) की न्यूयॉर्क में नीलामी की।

पाब्लो पिकासो की इस अनूठी पेंटिंग (expensive artwork) को कतर के शाही परिवार के हमद बिन जसीम बिन जबेर अल थानी ने US$179.4 मिलियन में खरीदा था।

(top 10 most expensive paintings)

क्रिस्टी के अनुसार यह पेंटिंग डेलाक्रोइक्स के साथ-साथ मैटिस के काम की प्रतिध्वनि भी है।

इस विशेष पेंटिंग (expensive art) को नई शैली की पेंटिंग माना जाता है।

8. मेर्टन सोलमन्स और ओपजेन कोपिट के पोर्ट्रेट (Pendant portraits of Maerten Soolmans and Oopjen Coppit)

1634 में मेर्टन सोलमन्स और ओपजेन कोपिट की शादी के अवसर पर रेम्ब्रांट ने इन पोर्ट्रेट्स को बनाया था।

हालांकि इनके पोर्ट्रेट अलग-अलग बनाये गए थे, लेकिन इनके बनने के बाद से ही हमेशा इनको साथ रखा जाता है।

इस शानदार पेंटिंग (expensive paintings) में मेर्टन सोलमन्स और उनकी पत्नी ओपजेन कोपिट एम्स्टर्डम के अमीर नवविवाहितों की तरह लग रहे हैं।

कला जगत के अधिकांश लोग सहमत हैं कि इन पेंटिंग्स को एक साथ रहना चाहिए।

बहुत से कानूनी और वित्तीय कारणों से इन पेंटिंग्स को फ्रांसीसी राष्ट्रीय विरासत घोषित नहीं किया गया।

most valuable painting
Pendant Portraits of Maerten Soolmans and Oopjen Coppit

1877 तक ये पेंटिंग्स मेर्टन सोलमन्स और ओपजेन कोपिट के उत्तराधिकारियों के पास थीं।

इसी साल फ्रांसीसी बैंकर गुस्ताव सैमुअल डी रोथ्सचाइल्ड ने इन पेंटिंग्स को खरीद लिया।

2016 में लूव्र म्यूजियम और रिजक्स म्यूजियम ने मिलकर इस बहुमूल्य पेंटिंग्स (most expensive art) को रिकॉर्ड € 160 मिलियन में खरीद लिया।

लगभग 180 मिलियन डॉलर्स में।

(most expensive paintings in the world)

60 वर्षों के बाद पहली बार इन पेंटिंग्स को लूव्र में 10 मार्च से 13 जून 2016 तक प्रदर्शित किया गया था।

इसके बाद 3 महीने के लिए रिजक्स म्यूजियम में इसका प्रदर्शन किया गया।

एक समझौते के अनुसार इन दोनों पेंटिंग्स का बारी-बारी से पांच पांच साल के लिए इन दोनों म्यूजियम में प्रदर्शन किया जायेगा।

7. वासेर्सक्लांगेन II (Wasserschlangen II)

1907 में पेंटर गुस्ताव क्लिम्ट ने वासेर्सक्लांगेन II नाम की एक ऑयल पेंटिंग बनाई।

इसे वाटर सर्पेंट्स II भी कहा जाता है।

वाटर सर्पेंट्स II में महिलाओं के शरीर की कामुकता और समान-लिंग संबंधों को दिखाया गया है।

पेंटिंग में पानी की अप्सराओं का समूह वासनापूर्ण आनंद में डूबा हुआ है।

बहुत से समीक्षकों का कहना है कि पेंटिंग का उद्देश्य गुप्त रूप से समलैंगिक संबंधों को चित्रित करना था।

चूंकि उस समय समान-सेक्स संबंध स्वीकार्य नहीं थे, इसीलिए क्लिंट ने महिलाओं को पौराणिक आकृतियों के रूप में दिखाया।

most valuable painting
Wasserschlangen – II

इस पेंटिंग (most valuable painting) को मूल रूप से विनीज़ उद्योगपति की बेटी जेनी स्टेनर के लिए बनाया गया था।

पेंटिंग की मालिक जेनी स्टेनर यहूदी थीं और 1938 में नाजियों की धमकी के कारण पुर्तगाल भाग गयी थीं।

नाजियों ने पेंटिंग पर कब्ज़ा करके इसे गुस्ताव उकीकी नाम के नाजी फिल्म निर्माता को दे दिया।

ऐसा अफवाह है कि उकीकी वास्तव में क्लिम्ट के कई नाजायज बच्चों में से एक था।

1961 में उकीकी की मृत्यु हो गई और यह पेंटिंग उनकी पत्नी उर्सुला के पास आ गयी।

इस पूरे समय, पेंटिंग (most expensive piece of art) को खोया हुआ माना जाता था।

2012 में, उर्सुला उकीकी ने इस पेंटिंग को बिक्री के लिए सोथबी के ऑक्शन हाउस में रखा।

चूँकि पेंटिंग को चोरी का माना जाता था।

इसीलिए उर्सुला को पेंटिंग के असली मालिक जेनी स्टेनर के उत्तराधिकारियों के साथ एक समझौता करना पड़ा।

उसी साल इस पेंटिंग को यवेस बाउवियर नामक दलाल ने 112 मिलियन डॉलर में खरीदा।

2013 में यवेस बाउवियर ने रूसी अरबपति दिमित्री रयबोलेवलेव को यह पेंटिंग $183.3 मिलियन में बेच दी।

(top 10 most expensive paintings)

ऐसी चर्चा है कि 2015 में दिमित्री रयबोलेवलेव ने इस पेंटिंग को एक अनाम क़तर की राजकुमारी को बेच दिया था।

आभार – https://arthur.io/art/gustav-klimt/wasserschlangen-ii-sea-serpents-ii-1904

6. नंबर 6 (वायलेट, ग्रीन और रेड) (Number 6 – Violet, Green and Red)

लातवियाई-अमेरिकी एक्सप्रेशनिस्ट पेंटर मार्क रोथको की मशहूर पेंटिंग का नाम नंबर 6 (वायलेट, ग्रीन और रेड) है।

पेंटर मार्क रोथको ने इस पेंटिंग को 1951 में बनाया था।

मार्क रोथको की अन्य पेंटिंग्स की तरह इस पेंटिंग में भी असमान, धुंधले रंगों का उपयोग किया गया है।

इस पेंटिंग (value paintings) की बिक्री विवादों से जुड़ी हुई है।

रूसी अरबपति दिमित्री रयबोलेवलेव को लगा कि वह स्विस डीलर यवेस बाउवियर के माध्यम से यह पेंटिंग खरीद रहा है।

इसे 2014 में दिमित्री रयबोलेवलेव ने €140 मिलियन में खरीदा।

most expensive piece of art
Number 6 – Violet, Green and Red

(top 10 most expensive paintings)

बाद में रयबोलेवलेव को पता चला कि बाउवियर ने इस सौदे में दलाल का काम नहीं किया है।

बाउवियर ने इस बहुमूल्य पेंटिंग (most expensive painting) को पहले ही €80 मिलियन में पाइकर एच.बी. से खरीद लिया था।

फिर उसने इस पेंटिंग को किसी और की बताकर, दलाल बनकर दिमित्री रयबोलेवलेव को €140 मिलियन (186 मिलियन अमेरिकी डॉलर ) में बेच दिया।

बीच का मुनाफा उसने खुद रख लिया।

स्विस डीलर यवेस बाउवियर के ऊपर कई मुक़दमे चल रहे हैं।

आभार – http://www.markrothko.org/no-6-violet-green-and-red/

5. नंबर 17A (Number 17A) (Expensive Paintings)

पेंटर जैक्सन पोलक द्वारा बनाई गयी पेंटिंग नंबर 17A  ड्रिप पेंटिंग का एक अच्छा उदाहरण है।

जैक्सन पोलक ने अपनी प्रसिद्ध ड्रिप तकनीक पेश करने के एक साल बाद इसको पेंट किया था।

रंगों से भरी हुई यह पेंटिंग एक ऐसा भंवर बनाती है जहां ऊपर और नीचे की परतों में अंतर करना असंभव होता है।

शुरुआत में जब पोलॉक ने ड्रिप पेंटिंग को प्रस्तुत किया तो इसको अधिक सराहना नहीं मिली और कला बाजारों में इसका कम मूल्य लगाया गया।

लेकिन जब 1949 में लाइफ मैगज़ीन के एक लेख में इसकी फोटो छपी तो जैक्सन पोलक को एक बहुत प्रसिद्धि मिली।

expensive paintings
Number 17A

2015 में, डेविड गेफेन फाउंडेशन ने इस बहुमूल्य पेंटिंग (expensive paintings) नंबर 17A को अमेरिकी हेज फंड मैनेजर और अरबपति केनेथ सी ग्रिफिन को $200 मिलियन में बेचा।

(Top 10 most expensive paintings)

इस कीमत ने हंगामा मचा दिया। (most expensive painting ever sold)

यह कीमत उस समय बेची गई सबसे महंगी पेंटिंग (expensive paintings) का विश्व रिकॉर्ड थी।

अब यह सबसे महंगी पेंटिंग की सूची में 5वें स्थान पर है।

आभार – https://www.jackson-pollock.org/number-17a.jsp

4. नफ़ी फा इपोइपो? (Nafea faa ipoipo?)

1892 में फ्रांसीसी पेंटर पॉल गाउगिन द्वारा बनाई गयी इस ऑइल पेंटिंग का अर्थ है – तुम शादी कब करोगी? (When will you marry?)

1890 में इंप्रेशनिस्ट पॉल गाउगिन अपनी कला को फिर से जीवंत करने के लिए ताहिती पहुंचे।

उन्होंने ताहिती को अपनी उम्मीदों से अलग पाया।

18 वीं शताब्दी में इस द्वीप की मूल संस्कृति को फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन ने बदल दिया था।

वहां उन्होंने महिलाओं की नग्न, पारंपरिक ताहिती कपड़े पहने और पश्चिमी शैली के कपड़े पहने कई पेंटिंग्स बनायीं।

the most expensive painting in the world
Nafea Faa Ipoipo ?

इस मशहूर पेंटिंग (expensive paintings) में एक कम उम्र की महिला पारंपरिक पोशाक आगे की तरफ झुकी हुई है।

वह आंशिक रूप से पीछे देख रही है और उसके पीछे पश्चिमी शैली की पोशाक में एक परिपक्व महिला कुछ कह रही है।

लड़की के कान के पीछे का फूल एक पारंपरिक ताहिती प्रतीक है जो शादी के लिए उपलब्धता का संकेत देता है।

फ्रांस वापस आने के बाद उनकी इस पेंटिंग को कोई खरीदार नहीं मिला।

अंततः 1917 में रुडोल्फ स्टैचेलिन ने इसे बहुत मामूली कीमत पर जिनेवा की मैसन मूस गैलरी से खरीद लिया था।

इसके बाद लगभग आधी सदी तक यह बहुमूल्य पेंटिंग (expensive paintings) स्विट्जरलैंड के बासेल में कुन्स्त म्यूजियम में प्रदर्शन के लिए रखी रही।

फरवरी 2015 में रुडोल्फ स्टैचेलिन के परिवार ने इसे क़तर के शेख अल-मायासा बिन हमद अल-थानी को 210 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेच दिया।

(The most expensive painting in the world)

यह किसी भी पेंटिंग को मिलने वाली सबसे अधिक कीमतों में से एक है।

3. द कार्ड प्लेयर्स (The Card Players) (Expensive Paintings)

फ्रांसीसी पोस्ट-इंप्रेशनिस्ट पेंटर पॉल सेज़ेन ने द कार्ड प्लेयर्स नाम से ऑइल पेंटिंग्स की एक श्रृंखला बनायी थी।

इस श्रृंखला में पांच पेंटिंग्स थीं, जिसमें गाँव के लोग पाइप पीते और ताश खेलते दिखाए गए थे।

इन पेंटिंग्स (expensive paintings) के मॉडल स्थानीय मजदूर थे जो सेज़ेन परिवार के यहाँ काम करते थे।

प्रत्येक पेंटिंग में पुरुष एक-दूसरे के बजाय अपने कार्डों को देख रहे हैं।

सेज़ेन द्वारा बनायी गयी कार्ड प्लेयर्स की कुल पांच पेंटिंग हैं।

expensive paintings
The Card Players

अगस्त 1961 में पेरिस में प्रदर्शन के दौरान इनको चुरा लिया गया था।

कुछ सूत्रों का कहना है कि कुछ महीने बाद फिरौती का भुगतान करने के बाद ये पेंटिंग्स वापस मिल गयीं थीं।

जबकि अन्य का दावा है कि एक साल बाद मार्सिले में एक लावारिस कार में ये मिलीं।

इस चोरी पर राष्ट्रीय नुकसान की भावना दिखाने के लिए फ्रांस सरकार ने एक स्मारक टिकट जारी किया था।

फरवरी 2012 में, वैनिटी फेयर ने इस पेंटिंग की बिक्री के बारे में रिपोर्ट दी।

उसके अनुसार 2011 में कतर के शाही परिवार ने ग्रीक शिपिंग मैग्नेट जॉर्ज एम्बिरिकोस के निजी संग्रह से इस बहुमूल्य पेंटिंग को लगभग $ 250 मिलियन और $ 320 मिलियन के बीच खरीदा।

(Top 10 most expensive paintings)

उस समय इसने सबसे महँगी पेंटिंग बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था। (The most expensive painting)

2. इंटरचेंज (Interchange) (Expensive Paintings)

प्रसिद्ध डच-अमेरिकी एक्सप्रेशनिस्ट पेंटर विलेम डी कूनिंग की मशहूर ऑइल पेंटिंग (expensive paintings) है “इंटरचेंज”।

79×69 इंच की इस पेंटिंग को कूनिंग ने 1955 में बनाया था।

पेंटर विलेम डी कूनिंग की इस पेंटिंग के केंद्र में गुलाबी द्रव्यमान है, जो एक बैठी हुई महिला का प्रतिनिधित्व करता है।

पेंटिंग बनाने के बाद विलेम डी कूनिंग ने इसे 4,000 डॉलर में आर्किटेक्ट एडगर कॉफ़मैन जूनियर को बेच दिया।

नवंबर 1989 में न्यूयॉर्क के सोथबी में कॉफ़मैन ने इसे उसकी कई अन्य पेंटिंग्स के साथ टोक्यो में माउंटेन टोर्टोइज़ गैलरी के मालिक जापानी कला डीलर शिगेकी कामेयामा को 20.7 मिलियन डॉलर में बेच दिया।

expensive paintings
Interchange

यह उस समय एक जीवित कलाकार के लिए रिकॉर्ड मूल्य था।

यह बिक्री एक न्यायाधीश द्वारा अल्जाइमर रोग के कारण डी कूनिंग को मानसिक रूप से अक्षम घोषित किए जाने के 3 महीने बाद हुई।

कुछ वर्षों बाद 1990 के दशक की शुरुआत में मंदी के कारण इस पेंटिंग (expensive paintings) को डेविड गेफेन को बेच दिया गया था।

सितंबर 2015 में डेविड गेफेन ने इस बहुमूल्य पेंटिंग को हेज फंड मैनेजर और अरबपति केनेथ सी ग्रिफिन को 300 मिलियन डॉलर में बेच दिया।

(Top 10 most expensive paintings)

केनेथ सी ग्रिफिन ने एक साथ दो पेंटिंग्स खरीदी थीं, जिसमें इस सूची में पांचवे नंबर पर स्थित नंबर 17A भी शामिल है।

जिसके लिए ग्रिफिन ने 200 मिलियन डॉलर दिए थे।

उस समय इसे सबसे महंगी पेंटिंग की सूची में पहले स्थान पर रखा गया था। (World’s most expensive painting)

इस पेंटिंग को शिकागो के कला संस्थान में प्रदर्शन के लिए रखा गया है।

1. सल्वाटोर मुंडी (Salvator Mundi) (Expensive Paintings)

ऐसा माना जाता है कि इतालवी पेंटर लियोनार्डो दा विंची ने सल्वाटोर मुंडी को 1499–1510 के बीच में बनाया था।

अंग्रेजी में इसका अर्थ है ”Savior of the World”।

इस पेंटिंग में यीशु को एक नीली पुनर्जागरण पोशाक में दर्शाया गया है।

वे अपने दाहिने हाथ से क्रॉस का चिन्ह बनाते हुए, अपने बाएं में एक पारदर्शी क्रिस्टल ऑर्ब पकड़े हुए हैं।

ऐसा माना जाता हैं कि यह पेंटिंग लियोनार्डो दा विंची की खोई हुई मूल प्रति है।

what is the most expensive painting in the world
Salvator Mundi

इसे 2011-12 में नेशनल गैलरी, लंदन में फिर से खोजा गया और लियोनार्डो प्रदर्शनी में शामिल किया गया।

लियोनार्डो के छात्रों और अनुयायियों ने इस पेंटिंग की तीस और प्रतियां बनाई थीं।

2017 में इस पेंटिंग को हांगकांग, लंदन, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क में प्रदर्शित किया गया था।

15 नवंबर 2017 को न्यूयॉर्क में क्रिस्टीज की नीलामी में इस बहुमूल्य पेंटिंग (expensive paintings) को $450,312,500 में बेचा गया।

(Top 10 expensive paintings)

एक पेंटिंग के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है।

(What is the most expensive painting in the World?)

इसे सऊदी अरब के राजकुमार बद्र बिन अब्दुल्ला ने खरीदा था।

लेकिन द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दिसंबर 2017 में बताया कि प्रिंस बद्र इस खरीद में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के लिए मध्यस्थ थे।

इस पेंटिंग को लूव्र अबू धाबी में प्रदर्शित किया जाना था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था।

जून 2019 में सूचना मिली कि यह पेंटिंग बिन सलमान की एक लक्जरी यॉट पर है।

कुछ जानकारियों के अनुसार यह जिनेवा के किसी बैंक के लॉकर में है।

Translate »