10 Most Luckiest Person in the World

Luckiest Person (भाग्यशाली व्यक्ति) किस्मत के बुलंद सितारों के साथ पैदा होते हैं। हम अपने जीवन में कुछ छोटी बड़ी बातों के कारण अपने आप को भाग्यशाली समझने लगते हैं। हर समय आप का भाग्य साथ नहीं देता है। लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है। इसे किस्मत कहें या कुछ और। ये लोग कितनी भी बड़ी मुसीबत, यहाँ तक की मौत को भी मात दे देते हैं। इस लेख में बताये गए दुनिया के दस सबसे भाग्यशाली व्यक्तियों (most luckiest person in the world) के बारे में जानकार आपकी किस्मत की परिभाषा पूरी तरह बदल जाएगी। इनमें से कुछ कहानियां इतनी अविश्वसनीय हैं कि शायद आपको उन पर विश्वास ही नहीं होगा।

दुनिया में दस खतरनाक सडकों के बारे में पढ़ें। (Top Ten Dangerous Roads in the World)

Highest Selling Music Artists of all Time

Most Infamous Serial Killers In The World

10. बिल मॉर्गन (Bill Morgan) (Luckiest Person)

ऑस्ट्रेलिया में ट्रक ड्राइवर बिल मॉर्गन साधारण जीवन जी रहा था।

1999 में ट्रक चलाते हुए उसे उसे दिल का दौरा पड़ा।

उसे जल्दी से हॉस्पिटल ले जाया गया।

चूंकि बिल मॉर्गन का जल्द से जल्द इलाज करना अनिवार्य था, इसलिए डॉक्टरों के पास उसकी मेडिकल हिस्ट्री देखने का समय नहीं था।

डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाओं से बिल को एलर्जी थी।

एलर्जिक रिएक्शन के बाद बिल का ह्रदय रुक गया।

चिकित्सा रिपोर्टों में है कि वह 14 मिनट के लिए व्यावहारिक रूप से मर चुका था।

अगर किसी व्यक्ति का दिल 14 मिनट तक शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त पंप नहीं करता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

बिल मॉर्गन के साथ ऐसा नहीं हुआ।

उसका दिल फिर से खून पंप करने लगा लेकिन मॉर्गन कोमा चला गया।

जब डॉक्टरों ने कोई सुधार नहीं देखा तो उन्होंने बिल के परिवार को जीवन रक्षक उपकरण हटाने की सलाह दी।

उसके बाद एक चमत्कार हुआ और भाग्यशाली (luckiest person) बिल 12 दिन बाद कोमा से जाग गया।

ऐसा दस लाख या उससे अधिक लोगों में से किसी एक के साथ ही होता है।

luckiest person
Bill Morgan

मॉर्गन ने एक स्क्रैच-ऑफ लोट्टो टिकट खरीदा और लगभग AUD17,000 मूल्य की एक कार जीती।

पत्रकारों ने सोचा इस के बारे में जानना जनता के लिए दिलचस्प होगा।

उसके इंटरव्यू का वीडियो बनाते समय पत्रकार का विचार था कि बिल कार जीतने के दृश्य को फिर से दोहराये।

वे लोग फिर से उस दुकान में गए और उसने एक और स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदा।

बिल ने टिकट स्क्रैच किया और देखा कि उसने $250K जीत लिए हैं! (Luckiest Person)

उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ और उसने यहां तक ​​कह दिया कि “उसे एक और दिल का दौरा पड़ सकता है।”

9. एडविन ई. रॉबिन्सन (Edwin E Robinson)

1971 में पेशे से ट्रक ड्राइवर एडविन रॉबिन्सन एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था।

इस दुर्घटना के कारण वह अँधा और बहरा हो गया।

लेकिन इसके 9 साल बाद 1980 की एक घटना ने उसे दुनिया के भाग्यशाली लोगों (Luckiest Person) में से एक बना दिया।

4 जून 1980 को रॉबिन्सन तेज बारिश में एल्यूमीनियम की बेंत लेकर अपने पालतू मुर्गे को तलाश रहा था।

कुछ देर बाद बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।

अचानक उसपर तेज बिजली गिरी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

luckiest people
Edwin E Robinson

20 मिनट बाद उसे होश आया और वह किसी तरह लड़खड़ाता हुआ घर में आकर सो गया।

जब रॉबिन्सन (luckiest person) शाम को सोकर उठा तो उसने पाया कि वह अपने सामने दीवार पर लगी घड़ी को देख सकता है।

उसकी सुनने की शक्ति भी वापस आ गयी थी।

डॉ. विलियन एफ. टेलर ने रॉबिन्सन की जांच की और पाया कि वह ठीक तरह से देख और सुन सकता है।

डॉक्टर के अनुसार रॉबिन्सन की जान रबर के तलवे वाले जूतों की वजह से बची थी।

एक स्थानीय समाचार पत्र ने इस घटना की सूचना दी और यह भाग्यशाली व्यक्ति (luckiest person) उत्सुकता का केंद्र बन गया।

बाद में, रॉबिन्सन ने यह दावा भी किया कि उसके गंजे सिर पर नए बाल उगने लगे थे।

8. जोन आर गिन्थर (Joan R Ginther)

लॉटरी जीतना अविश्वसनीय होता है, लेकिन अमेरिका की भाग्यशाली महिला (lucky person) जोन आर गिन्थर ने यह काम चार बार किया।

जी हाँ चार बार, अविश्वसनीय है ना।

जोन गिन्थर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्टेटिस्टिक्स में पीएचडी है और वह गणित की पूर्व प्रोफेसर थी।

luckiest person in the world
Joan R Ginther

गिन्थर ने कुल मिलाकर लगभग $21 मिलियन डॉलर जीते हैं।

कुछ लोगों को संदेह है कि जोन गिन्थर ने एल्गोरिथ्म का पता लगा लिया होगा कि जीतने वाले टिकट कहाँ होंगे।

लेकिन उसके गृहनगर टेक्सास के लोग सोचते हैं कि इस भाग्यशाली महिला (luckiest person) पर ईश्वर की कृपा है।

सबसे पहले, उसने 1993 में $5.4 मिलियन जीते।

लगभग एक दशक बाद 2006 में $2 मिलियन जीते।

फिर दो साल बाद 2008 में $3 मिलियन और अंत में 2010 में $10 मिलियन का जैकपॉट।

उसके सभी जीतने वाले टिकट टेक्सास में खरीदे थे।

उनमें से दो को बिशप, टेक्सास के एक ही स्टोर से खरीदा था।

वह (luckiest person) वर्तमान में लास वेगास, नेवादा में रहती है और लोगों से मिलना कम पसंद करती है।

7. सुतोमु यामागुचि (Tsutomu Yamaguchi)

16 मार्च, 1916 को जन्मे त्सुतोमु यामागुचि एक ऐसे भाग्यशाली व्यक्ति (luckiest person) हैं जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बम विस्फोटों से बचे थे।

वह 1930 के दशक में उन्होंने मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज में तेल टैंकरों को डिजाइन करने वाले ड्राफ्ट्समैन के रूप में काम करना शुरू किया।

नागासाकी के रहने वाले यामागुची मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज के काम से हिरोशिमा आए हुए थे।

lucky person
Tsutomu Yamaguchi

6 अगस्त, 1945 को सुबह 8:15 बजे हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया।

अपने घावों के बावजूद वह अगले दिन नागासाकी वापस लौट आये और 9 अगस्त को दूसरे परमाणु बमबारी के दिन काम पर भी आ गए।

उसी दिन नागासाकी में दूसरा परमाणु बम गिराया गया।

हिरोशिमा विस्फोट के कारण यामागुची को बायें कान से सुनाई नहीं देता था।

वह अस्थायी रूप से गंजे भी हो गए और उन्हें सालों तक उपचार कराना पड़ा।

इसके बावजूद, यामागुची ने एक स्वस्थ जीवन व्यतीत किया।

अपने जीवन के अंत में वे मोतियाबिंद और ल्यूकेमिया सहित विकिरण संबंधी बीमारियों से पीड़ित होने लगे।

नागासाकी में 4 जनवरी 2010 को इस भाग्यशाली व्यक्ति (luckiest person) का निधन 93 वर्ष की आयु में हो गया।

यामागुची पूरे जीवन परमाणु हथियारों के खिलाफ एक मुखर प्रदर्शनकारी बने रहे।

आधिकारिक तौर पर जापान ने 2009 में यामागुची को जापान पर गिराए गए दोनों परमाणु बमों से बचने वाले व्यक्ति के रूप में मान्यता दी।

6. मार्टन डी जोंग (Maarten De Jonge)

9 मार्च 1985 को जन्मा मार्टेन डी जोंग एक पेशेवर साइकिल चालक (cyclist) था।

वह अपने करियर में पेशेवर रूप से दस टीमों के लिए खेला।

मार्टेन डी जोंग को मलेशिया की टेरेंगानु साइकिलिंग में भाग लेने के लिए दुनिया भर की यात्रा करनी होती थी।

उसने 2014 में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि पिछले चार महीनों में आखिरी समय पर अपनी यात्रा की योजना को बदलने के कारण उसने दो बार मौत को धोखा दिया।

luckiest man alive
Maarten De Jonge

डी जोंग ने बताया कि वह उड़ान MH 17 पर यात्रा करने वाला था।

लेकिन अंतिम समय पर उसे पता चला कि वाया फ्रैंकफर्ट यात्रा करना सस्ता पड़ेगा और इस भाग्यशाली व्यक्ति (luckiest person) ने MH17 की टिकट रद्द करा दी।

बोइंग 777 को यूक्रेन के ऊपर मार गिराया गया था, जिसमें लगभग 300 यात्रियों की मौत हो गई थी।

इस हादसे के लगभग चार महीने बाद उसे एक रेस में भाग लेने के लिए ताइवान जाना था।

उसने MH370 पर यात्रा करने का निर्णय लिया।

लेकिन इस उड़ान से एक घंटे पहले उसने एक दूसरी फ्लाइट ले ली क्योंकि वह डायरेक्ट फ्लाइट थी।

2014 में मलेशियाई जेट MH370 हिंद महासागर में लापता हो गया जो अभी तक नहीं मिला है।

एक बार फिर भाग्य (luckiest man alive) ने मार्टन डी जोंग का साथ दिया। डी जोंग के दावे की पुष्टि किसी भी स्वतंत्र स्रोत ने नहीं की है।

5. रॉय सुलिवान (Roy Sullivan)

7 फरवरी, 1912 को वर्जीनिया के ग्रीन काउंटी में रॉय सुलिवान का जन्म हुआ था।

वह वर्जीनिया के शेनान्डाह नेशनल पार्क में यूनाइटेड स्टेट्स पार्क रेंजर थे।

1942 और 1977 के बीच, रॉय सुलिवान पर सात बार आकाशीय बिजली गिरी लेकिन वह (luckiest person) उन सभी में बच गए।

सुलिवान को सबसे अधिक बार बिजली गिरने के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है।

उन्हें “ह्यूमन लाइटनिंग कंडक्टर” और “ह्यूमन लाइटनिंग रॉड” के नाम से भी बुलाया जाता था।

बिजली की चपेट में आने के डर के कारण लोग उनसे दूर रहते थे, इससे उन्हें दुख होता था।

(Luckiest person in the world)

lucky person
Roy Sullivan

सुलिवान पर पहली बार अप्रैल 1942 में बिजली गिरी थी।

इसमें उनके दाहिने पैर, अंगूठे को जला दिया था और जूते में छेद हो गया था।

दूसरी बार उनपर जुलाई 1969 में पहाड़ी सड़क पर गाड़ी चलाते समय बिजली गिरी।

इसमें सुलिवान बेहोश हो गए और उनकी भौहें, पलकों और बालों में आग लग गयी।

तीसरी बार जुलाई 1970 में, बिजली घर के सामने एक बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर उनके बायें कंधे पर आ कर लगी।

चौथी बार 1972 में सुलिवान शेनानडो नेशनल पार्क में एक रेंजर स्टेशन के अंदर काम कर रहे थे।

वहां उन पर बिजली गिरी और उनके बाल जल गए थे।

पांचवी बार सुलिवान 7 अगस्त, 1973 को पार्क में गश्त पर निकले थे। वहां उन पर बिजली गिरी।

बिजली उसके बायें हाथ और पैर से नीचे चली गई और उनका जूता टूट गया।

छटी बार 5 जून 1976 को उन पर फिर बिजली गिरी और उनके बालों में भी आग लग गई थी।

सातवीं बार 25 जून, 1977 को सुलिवान पर मछली पकड़ते समय बिजली गिरी।

इस हादसे में उनके सिर, सीने और पेट जल गए थे।

4. वेस्ना वुलोविक (Vesna Vulovic)

सर्बियाई फ्लाइट अटेंडेंट वेस्ना वुलोविक वो भाग्यशाली महिला (luckiest person) है जिसके नाम 33,330 फीट की ऊँचाई से बिना पैराशूट के नीचे गिरने के बाद बच जाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

उसका जन्म 3 जनवरी 1950 को बेलग्रेड में हुआ था।

वह 1971 में यूगोस्लाविया की सबसे बड़ी एयरलाइन JAT में शामिल हुई।

26 जनवरी 1972 को एक ब्रीफकेस बम फटने के बाद उसका विमान चेकोस्लोवाकिया के श्रीबस्का कामेनिस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस घटना के लिए यूगोस्लाव अधिकारियों को क्रोएशियाई राष्ट्रवादियों पर संदेह था।

luckiest people
Vesna Vulovic

वुलोविक 28 यात्रियों और चालक दल में से एकमात्र जीवित व्यक्ति थी।

मलबे के बीच उस भाग्यशाली महिला (luckiest person) की चीख सुनकर ग्रामीणों ने उसे खोजा और प्राथमिक उपचार दिया।

वुलोविक ने कई दिन कोमा में बिताए और महीनों तक अस्पताल में भर्ती रही।

उसके शरीर में अनगिनत फ्रैक्चर थे जिसके परिणामस्वरूप उसे कमर से नीचे अस्थायी रूप से लकवा मार गया।

महीनों बाद वह लगभग पूरी तरह से ठीक हो गई।

वुलोविक को इस घटना की कोई याद नहीं थी।

इस घटना के बाद वुलोविक यूगोस्लाविया में एक सेलिब्रिटी बन गयी और उसे नेशनल हीरो समझा गया।

3. एडोल्फ सेक्स (Adolphe Sax)

संगीत वाद्ययंत्र सैक्सोफोन के अविष्कारक भाग्यशाली (luckiest person) एडोल्फ सेक्स का बचपन भयानक दुर्घटनाओं से भरा हुआ था।

एंटोनी-जोसेफ सेक्स का जन्म 6 नवंबर 1814 को हुआ था।

उनका नाम एंटोनी-जोसेफ था लेकिन उन्हें बचपन से ही एडोल्फ कहा जाता था।

एडोल्फ सेक्स को कई बार मौत का सामना करना पड़ा।

luckiest person in history
Adolphe Sax

बचपन में वह तीन मंजिला ईमारत से गिर गए थे। पत्थर से सिर टकराने के कारण उन्हें मृत मान लिया गया।

उन्होंने तीन साल की उम्र में एसिड को दूध समझकर पी लिया।

एक पिन निगल लिया।

वह बारूद के विस्फोट से गंभीर रूप से जल गया था।

एक बार एक गर्म लोहे के फ्राइंग पैन में गिर गया था।

बचपन में कई बार जहरीले केमिकल के धुएं से मरते मरते बचे।

एक और बार एडोल्फ सेक्स सिर पर पत्थर लगने से नदी में गिर गया और बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची।

उनकी मां का कहना था कि “यह दुर्भाग्यशाली बच्चा है, वह जीवित नहीं रहेगा।”

उनके पड़ोसी उन्हें “छोटा सेक्स, भूत” कहते थे।

लेकिन एडोल्फ सेक्स दुर्भाग्यशाली नहीं भाग्यशाली व्यक्ति (luckiest person) थे।

इतनी आपदाओं के बाद भी उन्हें कुछ नहीं हुआ।

उनकी माँ की बात गलत साबित हुई और वे 79 साल तक जीवित रहे।

2. लीना पहलसन (Lena Pahlsson) (Luckiest Person)

1995 में, स्वीडिश महिला लीना पहलसन क्रिसमस के लिए कुछ पका रही थीं, इसीलिए उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी को उठाकर रख दिया।

लेकिन बाद में जब उन्होंने उसे ढूंढा तो अंगूठी कहीं भी नहीं मिली।

बहुत ढूंढ़ने पर भी अंगूठी नहीं मिली तो वह और उसका पति इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अंगूठी हमेशा के लिए खो गई है।

इस घटना के 16 साल बाद, 2012 में भाग्यशाली (luckiest person) लीना को उनके बगीचे में कुछ ऐसा दिखा कि वह चकित हो गयी।

luckiest people in the world
Lena Pahlsson

परिवार सालों से बागवानी कर रहा था।

यह पहली बार था जब उन्होंने पहले की तरह पंक्तियों के बजाय बगीचे में बेतरतीब ढंग से बीज फेंक कर गाजर बोई थी।

एक बीज मिट्टी में दबी अंगूठी के बीच में गिर गया था।

गाजरों को निकलते समय उसने देखा कि उसकी खोई हुई अंगूठी एक गाजर के चारों ओर लिपटी हुई थी।

यह घटना इतनी आश्चर्यजनक थी कि भाग्यशाली (luckiest person) लीना की खुशी के मारे चीख निकल गयी।

लीना अपनी अंगूठी को वापस पाकर बहुत खुश है।

1. फ़्रेन सेलाक (Frane Selak) (Luckiest Person)

क्रोएशिया में जन्मे फ़्रेन सेलाक ने सात बार आश्चर्यजनक रूप से मौत को धोखा दिया है।

उन्हें दुनिया का सबसे भाग्यशाली (luckiest person in the world) व्यक्ति माना जाता है।

सेलाक का यह अनोखा सफर जनवरी 1962 में शुरू हुआ।

luckiest person in the world
Frane Selak

वह एक ट्रैन में सफर कर रहे थे।

ट्रैन पटरियों के उतरकर घाटी की एक नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एक व्यक्ति ने सेलाक को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि 17 अन्य यात्री डूब गए।

अगले वर्ष, अपनी पहली और एकमात्र हवाई यात्रा के दौरान विमान का दरवाजा अचानक खुल गया और विमान क्रैश हो गया।

भाग्यशाली (luckiest person) सेलाक विमान से नीचे घास के ढेर पर गिर कर बच गए।

इस दुर्घटना में बाकी 19 लोग मारे गए।

उसके तीन साल बाद, 1966 में, वे जिस बस में सवार थे, वह सड़क से फिसल कर एक नदी में गिर गई।

जिसमें चार यात्री डूब गए।

उन्हें कुछ छोटी मोटी चोट लगी।

1970 में, कार में आग लग गई लेकिन ईंधन टैंक में विस्फोट होने से पहले बाहर निकलने में सफल रहे।

तीन साल बाद, एक अन्य घटना में, उनकी कार के इंजन में आग लग गयी।

इस घटना में सेलाक के बाल पूरी तरह से झुलस गए थे, लेकिन कोई ख़ास नुकसान नहीं हुआ।

1995 में, वह एक बस से टकरा गए, लेकिन उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

1996 में एक पहाड़ी सड़क पर ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर से बाल बाल बचे।

अपने 73वें जन्मदिन के दो दिन बाद, भाग्यशाली (luckiest man alive) सेलाक ने लॉटरी में €900000 (US$1,110,000) जीते।

लॉटरी जीतने के बाद उन्होंने पांचवीं बार शादी भी की।

उन्होंने जीत के पैसों से दो घर और एक नाव खरीदी।

फ़्रेन सेलाक ने 2010 में साधारण जीवन जीने का निर्णय लिया और शेष धन रिश्तेदारों और दोस्तों को देने का फैसला किया।

आभार: https://en.wikipedia.org/wiki/Frane_Selak

Translate »