Top 10 Highest Selling Music Artists of all Time

Highest Selling Artists of all time. इस सबसे अधिक कमाई करने वाले संगीतकारों की सूची में से कई अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनका संगीत प्रशंसकों के दिल और दिमाग पर हावी है। इस लेख में दस महान और सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों के बारे में बताया गया है।

दुनिया की दस सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग – Top Ten Most Expensive Paintings Sold in the World

अब तक की दस सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकें – Top Ten Best Selling Popular Books of All Time

दस सबसे प्रसिद्ध और अद्भुत कार्टून चरित्र – Top Ten Most Famous and Amazing Cartoon Characters

10. टेलर एलिसन स्विफ्ट (Taylor Alison Swift)

स्टॉकब्रोकर पिता और म्यूचुअल फंड मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव माँ की बेटी टेलर एलिसन स्विफ्ट (highest selling artists) का जन्म 13 दिसंबर, 1989 को पेनसिल्वेनिया में हुआ था।

नौ साल की उम्र से ही टेलर स्विफ्ट को संगीत में दिलचस्पी थी और वह थिएटर में भाग लेने लगी।

बचपन से ही वह स्थानीय त्योहारों और कार्यक्रमों में प्रदर्शन करती थी।

लगभग 12 साल की उम्र में स्विफ्ट ने कंप्यूटर रिपेयरमैन और स्थानीय संगीतकार रॉनी क्रेमर से गिटार बजाना सीखा।

बाद में स्विफ्ट का रूझान कंट्री म्यूजिक की तरफ हुआ और वह अपने ओरिजिनल गाने बनाने लगी।

2004 में, 14 साल की उम्र में स्विफ्ट ने सोनी / एटीवी के साथ एक गीतकार के रूप में करार किया।

नैशविले में उसने अपने लिखे हुए गानों पर प्रदर्शन किया और वह संगीत जगत की नजर में आ गयी।

highest selling artists
Taylor Swift

एलबम (Albums of Taylor Swift)

स्विफ्ट का पहला सिंगल, “टिम मैकग्रा” 2006 की गर्मियों में रिलीज़ हुआ।

यह सफल गीत बिलबोर्ड कंट्री सिंगल्स चार्ट पर आठ महीने तक रहा।

2007 तक टेलर स्विफ्ट की गिनती प्लैटिनम सिंगर्स (top selling artist of all time) में होने लगी।

स्विफ्ट के दूसरे एल्बम, फियरलेस (2008) ने मुख्यधारा के पॉप दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया।

इस एल्बम ने उस दशक में जारी किसी भी अन्य एल्बम की तुलना में बिलबोर्ड चार्ट पर सबसे अधिक समय बिताया।

2010 में स्विफ्ट ने रोमांटिक कॉमेडी “वेलेंटाइन डे” से फिल्मी करियर की शुरुआत की।

उसके तीसरे एल्बम, स्पीक नाउ (2010) के एक गाने “मीन” को एक बेहतरीन कंट्री सॉन्ग माना जाता है।

स्विफ्ट ने अपने अगले गाने, रेड (2012) को रिलीज़ करने से पहले एनिमेटेड डॉ. सीस ‘द लोरैक्स (2012) में आवाज देकर अपने अभिनय करियर को जारी रखा।

अमेरिका में पहले सप्ताह में ही रेड की 1.2 मिलियन से अधिक प्रतियां (highest selling artists) बिकीं।

2014 में स्विफ्ट ने 1989 नाम से एक एल्बम रिलीज़ किया, जिसका शीर्षक उसके जन्मवर्ष और उस समय के संगीत से प्रेरित था। 

यह एल्बम स्विफ्ट के लिए एक और ब्लॉकबस्टर (highest selling) साबित हुआ, इसकी पहले सप्ताह की बिक्री “रेड” से अधिक थी।

2014 में टेलर स्विफ्ट डायस्टोपियन उपन्यास के फिल्म रूपांतरण “द गिवर” में सहायक भूमिका में भी दिखाई दी।

2017 में स्विफ्ट ने हिट सॉन्ग “लुक व्हाट यू मेड मी डू” रिलीज़ किया, जो सबसे अधिक बिकने (highest selling) वाला सॉन्ग बना।

2019 में स्विफ्ट ने अपना सातवां एल्बम, “लवर” रिलीज़ किया।

उसी वर्ष वह एंड्रयू लॉयड वेबर के स्टेज प्रोडक्शन के फिल्म रूपांतरण में भी दिखाई दी।

2020 में स्विफ्ट ने लोकगीत रिलीज़ किये और उसी साल वह “सिस्टर रिकॉर्ड,” एवरमोर, में भी दिखाई दी।

popular artists
Taylor Swift

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of Taylor Swift)

टेलर स्विफ्ट ने 11 ग्रैमी पुरस्कार (तीन एल्बम ऑफ़ द ईयर), एक एमी पुरस्कार, 32 अमेरिकी संगीत पुरस्कार, 25 बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार, 49 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, 12 कंट्री म्यूजिक एसोसिएशन अवार्ड्स, आठ एकेडमी ऑफ कंट्री म्यूजिक अवार्ड्स और दो ब्रिट अवार्ड्स जीते हैं।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार स्विफ्ट ने 200 मिलियन से अधिक एल्बम बेचे हैं ।

जिसमें अमेरिका में 37.3 मिलियन और दुनिया भर में 150 मिलियन से अधिक सिंगल्स (records sales) शामिल हैं।

2019 में, बिलबोर्ड ने उसे सर्वकालिक महानतम कलाकारों के चार्ट में आठवां स्थान दिया था।

अगस्त 2021 में, टेलर स्विफ्ट अपने पांच एल्बम 1989, टेलर स्विफ्ट, फियरलेस, रेड और रेपुटेशन के साथ बिलबोर्ड पर लगातार 150 सप्ताह तक बने रहने वाली पहली महिला कलाकार बनी।

स्विफ्ट यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में इस सहस्राब्दी की सबसे प्रसिद्ध महिला कलाकार और चीनी डिजिटल संगीत प्लेटफार्मों पर भी अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली कलाकार (best selling artist of all time) है।

टाइम ने उन्हें 2010, 2015 और 2019 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी वार्षिक सूची में शामिल किया था।

स्विफ्ट 2011 से 2020 तक, फोर्ब्स की संगीत सूची में शीर्ष तीन में रही, जिसमें 2016 और 2019 में तो वह पहले स्थान पर थी।

2015 में, स्विफ्ट फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई, जिसे 64 वें स्थान पर रखा गया।

वह 2019 की सबसे ज्यादा गूगल की जाने वाली महिला संगीतकार थी।

टेलर स्विफ्ट की वेबसाइट है – https://www.taylorswift.com/

9. एमिनेम (Eminem)

17 अक्टूबर, 1972, को मिसौरी, अमेरिका में जन्मे मार्शल ब्रूस मैथर्स III का पेशेवर नाम एमिनेम है।

इस रैपर, रिकॉर्ड निर्माता और अभिनेता को सबसे विवादास्पद और सबसे अधिक बिकने वाले कलाकारों (highest selling artists) में से एक माना जाता है।

मैथर्स का बचपन गरीबी में बीता।

एमिनेम ने 14 साल की कम उम्र में ही डेट्रायट और मिशिगन में क्लबों में रैप करना शुरू कर दिया था।

नौवीं कक्षा में तीन बार फ़ैल हो जाने के बाद उसने स्कूल छोड़ दिया और हिप-हॉप संगीत में करियर बनाने का निश्चय किया।

मैथर्स ने एमिनेम के नाम से डेट्रॉइट के हिप-हॉप ग्रुप रैप सेक्सेट डी 12 के सदस्य के रूप में अपना नाम बनाया।

एमिनेम ने 1996 में अपना पहला एल्बम “इनफिनिट” रिलीज़ किया, जो कुछ खास चला नहीं।

1997 के लॉस एंजिल्स रैप ओलंपिक में फ्रीस्टाइल श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल करने पर वह रैपर्स एन.डब्ल्यू.ए. के संस्थापक सदस्य डॉ. ड्रे का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा।

1999 की शुरुआत में निर्माता डॉ. ड्रे के साथ एमिनेम ने “द स्लिम शेडी” एलपी जारी किया।

इस एल्बम की कई मिलियन प्रतियां बिकीं, और एमिनेम ने दो ग्रैमी पुरस्कार और चार एमटीवी वीडियो संगीत पुरस्कार जीते।

उसके जीवन के अनुभव पर आधारित गीतों ने गे एंड लेस्बियन अलायंस अगेंस्ट डिफैमेशन सहित कई लोगों को नाराज किया।

एमिनेम ने अपनी पत्नी, किम के साथ संबंधों को गीतों में वर्णित किया, जिनमें उसने उसे मारने के बारे में रैप किया था।

2000 में एमिनेम पर एक आदमी पर हमला करने का आरोप लगा, जो उसकी पत्नी को चूम रहा था।

इस जोड़े ने 2001 में तलाक ले लिया, और 2006 में दोबारा शादी की और फिर से तलाक ले लिया।

एमिनेम की मां ने भी उस पर गाने और इंटरव्यू में उसे बदनाम करने के लिए मुकदमा किया था।

popular music artists
Eminem

एलबम (Albums of Eminem)

एमिनेम ने 2000 में द मार्शल मैथर्स एलपी रिलीज़ करी, जिसने अमेरिका में सबसे तेजी से बिकने वाली (highest selling) रैप एल्बम का रिकॉर्ड बनाया।

2001 के ग्रैमी अवार्ड्स में “द मार्शल मैथर्स एलपी” को सर्वश्रेष्ठ एल्बम के लिए नामांकित किया गया था।

उसी वर्ष एमिनेम ने “डेविल्स नाइट विद डी12” एल्बम रिकॉर्ड किया और अपना खुद का रिकॉर्ड लेबल, शैडी रिकॉर्ड्स भी बनाया।

अगले साल 2002 में “द एमिनेम शो” रिलीज़ किया और आत्मकथात्मक फिल्म “8 माइल” से अभिनय की शुरुआत की।

उसने फिल्म में प्रदर्शित एक गीत “लूज़ योरसेल्फ” के लिए अकादमी पुरस्कार भी जीता।

फिर एमिनेम ने एनकोर (2004) और कर्टन कॉल: द हिट्स (2005) को रिलीज़ किया।

दोनों एल्बम अच्छे बिके (highest selling) लेकिन उसके पिछले एल्बमों की तरह उतना ध्यान आकर्षित करने में विफल रहे।

इसके बाद एमिनेम (best musicians) कई साल तक लोगों की नज़रों से दूर रहा।

2009 में उसने एक नया एल्बम “रिलैप्स” रिलीज़ किया।

इस एल्बम का गाना “क्रैक ए बॉटल” बिलबोर्ड चार्ट के टॉप पर आने वाला एमिनेम का दूसरा गाना बना।

एमिनेम (highest selling artists) ने इस गाने और एल्बम दोनों के लिए ग्रैमी पुरस्कार भी जीता।

उसका अगला एल्बम, रिकवरी (2010) हिट रहा।

इस एल्बम के दो गाने “नॉट अफ्रेड” और “लव द वे यू लाइ” बहुत सफल रहे।

एमिनेम ने “द मार्शल मैथर्स एलपी 2 (2013)” के एक गाने “द मॉन्स्टर” को रिहाना के साथ मिलकर बनाया।

इस एल्बम ने उसे सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम के लिए उसका छठा ग्रैमी अवार्ड दिलाया।

इसके बाद  रिवाइवल (2017) और कामिकेज़ (2018) एल्बम रिलीज़ हुईं।

2020 में “म्यूजिक टू बी मर्डरड” बिलबोर्ड 200 चार्ट में शीर्ष पर पहुंचने वाला उनका लगातार 10वां एल्बम बन गया।

records sales
Eminem

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of Eminem)

220 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड की बिक्री (records sales) के साथ, एमिनेम अब तक के सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों (highest selling artists of all time) में से एक है।

अब तक बिलबोर्ड 200 पर उसके दस एल्बम शीर्ष पर रह चुके हैं।

एमिनेम के YouTube वीवो पेज पर उसके म्यूजिक वीडियो के दस अरब से अधिक व्यू हैं, और 2014 में Spotify ने उसे अब तक का सबसे अधिक स्ट्रीम किया जाने वाला संगीत कलाकार माना।

एमिनेम को 15 ग्रैमी पुरस्कार, आठ अमेरिकी संगीत पुरस्कार और 17 बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार मिल चुके हैं।

बिलबोर्ड ने उसे एमिनेम को (2000-2009) का “आर्टिस्ट ऑफ़ द डिकेड का नाम दिया।

2013 में उसे उस वर्ष के एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स समारोह में ग्लोबल आइकन अवार्ड मिला।

एमिनेम की वेबसाइट है – https://www.eminem.com/

8. पिंक फ़्लॉइड (Pink Floyd)

लंदन में वर्ष 1964 में पिंक फ़्लॉइड (highest selling artists) नाम से एक अंग्रेजी रॉक बैंड बनाया गया था।

पिंक फ़्लॉइड अब तक के सबसे सफल और प्रभावशाली रॉक बैंड (most successful bands of all time) में से एक है।

इसकी स्थापना सिड बैरेट (गिटार, लीड वोकल्स), निक मेसन (ड्रम), रोजर वाटर्स (बास गिटार, वोकल्स), रिचर्ड राइट (कीबोर्ड, वोकल्स) और बॉब क्लोज़ (गिटार) द्वारा की गई थी।

इस बैंड को अब तक के सबसे लोकप्रिय रॉक बैंड में से एक माना जाता है।

(most popular rock bands of all time)

बैंड का गठन होने के बाद, यह कई परिवर्तनों से गुजरा।

जैसे गिटारिस्ट बॉब क्लोज़ ने इसे 1965 में छोड़ा और 1967 में गिटारवादक और गायक डेविड गिल्मर इसमें शामिल हुआ।

1968 में मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण सिड बैरेट ने इसे छोड़ा।

व्यक्तिगत तनाव के कारण रिचर्ड राइट ने 1979 में और 1985 में रोजर वाटर्स ने पिंक फ़्लॉइड छोड़ दिया।

लेकिन बाद में रिचर्ड राइट इसमें फिर से शामिल हो गया।

2005 में सिड बैरेट फिर साथ आ गया, लेकिन 2006 में उसकी मृत्यु हो गयी।

उसके दो वर्ष बाद 2008 में रिचर्ड राइट भी इस दुनिया का छोड़ कर चला गया।

2014 में आखिरी पिंक फ़्लॉइड एल्बम, द एंडलेस रिवर, रिलीज़ हुई।

पिंक फ़्लॉइड ने दुनिया भर में 250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचे थे।

जिससे वे अब तक के सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों (best-selling music artists of all time) में से एक बन गए।

Top 10 bands of all time
Pink Floyd

एलबम (Albums of Pink Floyd)

सबसे पहले 1967 में पिंक फ़्लॉइड ने दो चार्टिंग सिंगल्स और सफल डेब्यू एल्बम “द पाइपर एट द गेट्स ऑफ डॉन” रिलीज़ किया।

पिंक फ़्लॉइड ने 15 स्टूडियो एलबम्स, 9 कंपाइलेशन एलबम्स, 4 लाइव एलबम्स और 27 सिंगल्स रिलीज़ किये।

इनमें से अधिकतर बहुत सफल (highest selling artists) रहे।

जैसे “विश यू वेर हियर”, “द डार्क साइड ऑफ़ द मून”, और “द वॉल” अब तक के सबसे अधिक बिकने वाले (highest selling) एल्बमों में से है।

इनमें से दो को ग्रैमी हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया है।

इस बैंड के चार एल्बम यूएस बिलबोर्ड 200 में सबसे ऊपर रह चुके हैं।

पांच एल्बम यूके एल्बम चार्ट में सबसे ऊपर हैं।

पिंक फ़्लॉइड की आखिरी एल्बम द एंडलेस रिवर (2014) थी।

इस बैंड ने कई फिल्मों में भी संगीत दिया है।

best-selling music artists of all time
Pink Floyd

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of Pink Floyd)

दुनिया भर में 250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचने वाला पिंक फ़्लॉइड अब तक के सबसे सफल रॉक बैंड (highest selling artists) में से एक है।

पिंक फ़्लॉइड ने कई पुरस्कार जीते हैं।

1981 में “द वॉल” के लिए ग्रैमी अवार्ड जीता।

1983 में “अदर ब्रिक इन द वॉल” के लिए ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवार्ड जीता।

1995 में, पिंक फ़्लॉइड को “मैरूनड” के लिए ग्रैमी मिला।

उन्हें 1996 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम, 2005 में यूके म्यूज़िक हॉल ऑफ़ फ़ेम और 2010 में हिट परेड हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया था।

2016 में, पिंक फ़्लॉइड यूके डाक टिकटों की एक श्रृंखला पर प्रदर्शित होने वाला दूसरा बैंड (बीटल्स के बाद) बन गया।

मई 2017 में, लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय में पिंक फ़्लॉइड के पहले सिंगल की 50वीं वर्षगांठ पर एक ऑडियो-विज़ुअल प्रदर्शनी, देयर मॉर्टल रिमेन्स रखी गई।

पिंक फ़्लॉइड (popular music artists) से प्रभावित कलाकारों की एक लम्बी सूची है।

इस मशहूर बैंड पिंक फ़्लॉइड की वेबसाइट है – https://www.pinkfloyd.com/

7. रिहाना (Rihanna)

20 फरवरी, 1988 को बारबाडोस में जन्मी रोबिन रिहाना फेंटी (highest selling artists) एक गायिका, अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर और व्यवसायी है।

रिहाना अपने दो छोटे भाइयों के साथ एक छोटे से घर में पली-बढ़ी।

उसकी माँ एक अकाउंटेंट और पिता गोदाम के सुपरवाइजर थे।

पिता की शराब और ड्रग्स की लत के कारण उसका बचपन अभावग्रस्त रहा।

रिहाना एक मेधावी छात्रा थी, विशेष रूप से गणित और रसायन विज्ञान में, लेकिन घरेलु परेशानियों से उसके ग्रेड में गिरावट आने लगी।

वह सात साल की उम्र से ही रेडियो चलाकर मैडोना, मारिया केरी और जेनेट जैक्सन के गाने गाती थी।

14 साल की उम्र में उसके माता-पिता का तलाक हो गया और वह पढ़ाई के साथ साथ काम भी करने लगी।

15 साल की उम्र में, रिहाना ने अपनी दो सहपाठियों के साथ मिलकर एक ग्रुप बनाया।

जहाँ भी उन्हें मौका मिलता था, वे ज्यादातर डेस्टिनीज़ चाइल्ड के गीतों को गाते थे।

एक दिन, रिहाना की सहेली ने बताया कि उसकी माँ रिकॉर्ड निर्माता इवान रोजर्स को जानती है, जो अपनी पत्नी के साथ बारबाडोस में छुट्टी मनाने आया हुआ था।

बिना किसी ट्रेनिंग और ग्रुप के नाम के, उन्होंने इवान रोजर्स से मिलने का निश्चय किया।

इस ग्रुप ने दो गीत गाए और इवान समझ गया कि रिहाना संगीत (artists music) के लिए बनी है।

जल्द ही, इवान ने रिहाना और उसकी मां को एक डेमो रिकॉर्डिंग के लिए अमेरिका बुलाया।

अगले ही साल 16 वर्षीय रिहाना ने चार ट्रैक रिकॉर्ड किए, जिसमें “पोन डे रिप्ले” नाम का डांस नंबर भी था।

17 वर्ष की आयु में रिहाना का पहला एल्बम रिलीज़ हुआ, जो टॉप फाइव हिट्स में शामिल हो गया।

इसके आठ महीने बाद, रिहाना ने अपना दूसरा हिट एल्बम “ए गर्ल लाइक मी” रिलीज़ किया।

केवल 19 साल की उम्र में, रिहाना चार्ट में सबसे ऊपर (highest selling) थी।

top artists in the world
Rihanna

एलबम (Albums of Rihanna)

मई 2005 में, रिहाना का पहला सिंगल, “पोन डे रीप्ले” रिलीज़ हुआ था।

यह दुनिया भर में सफल (highest selling) रहा कर जल्दी ही पंद्रह देशों में शीर्ष पांच में पहुंच गया।

पहला एल्बम “म्यूजिक ऑफ़ द सन” अगस्त 2005 में रिलीज़ हुआ।

इस एल्बम की दुनिया भर में 2 मिलियन से अधिक प्रतियां (highest selling artists) बिकीं।

रिहाना का अगला एल्बम “ए गर्ल लाइक मी” अप्रैल 2006 में रिलीज़ हुआ।

10 लाख से अधिक एलबम्स की बिक्री के बाद, यह रिहाना का पहला प्लेटिनम एल्बम (highest selling) बन गया।

मई 2007, में रिहाना के अगले एल्बम “गुड गर्ल गॉन बैड” ने दुनिया भर में धूम मचा दी।

एल्बम का गाना “अम्ब्रेला”, 13 देशों में चार्ट में शीर्ष पर रहा और लगातार 10 सप्ताह तक यूके में नंबर 1 पर रहा।

इस गाने ने रिहाना को ग्रैमी दिलाया। (top artists in the world)

यह रिहाना का अब तक का सबसे अधिक बिकने वाला (highest selling) एल्बम है।

रिहाना का अगला एल्बम “रेटेड आर” नवंबर 2009 में आया।

इस एल्बम में छै गाने थे और यह भी काफी सफल (most albums sold) रहा।

2010 में, रिहाना ने रैपर एमिनेम के साथ मिलकर “लव द वे यू लाइ” बनाया, जो 20 से अधिक देशों में नंबर 1 पर पहुंच गया।

नवंबर 2010 में आए अपने अगले एल्बम “लाउड” के लिए रिहाना को एक और ग्रैमी मिला।

इसके बाद रिहाना ने लगातार कई सफल (highest selling) एलबम्स और सिंगल्स दिए।

जैसे “टॉक दैट टॉक”, “अनअपोलोजेटिक” और “एंटी”।

ये सभी एलबम्स हिट (highest selling) रहे और उसके सिंगल्स ने भी कई अवार्ड्स जीते।

highest selling artists of all time
Rihanna

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of Rihanna)

बारबेडियन गायिका और गीतकार रिहाना को संगीत, फिल्म और फैशन में उनके काम के लिए कई पुरस्कार और नामांकन मिले हैं।

अब तक रिहाना ने 9 ग्रैमी पुरस्कार, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड, 13 अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड और 7 एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड जीते हैं।

दुनिया भर में 300 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचकर (highest selling) रिहाना अब तक के सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों (highest selling artists of all time) में से एक बन गई है।

रिहाना के नाम एल्बम बिक्री (highest selling) के छह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

वह 14 बिलबोर्ड म्यूजिकल हिट देने वाली सबसे कम उम्र की कलाकार (popular musicians) है।

2012 में, फोर्ब्स ने उसे वर्ष की चौथी सबसे शक्तिशाली हस्ती का दर्जा दिया था।

टाइम मैगज़ीन ने भी रिहाना को 2012 और 2018 में दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में नामित किया।

वह हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी है, और यहां तक ​​कि बारबाडोस में उनके नाम से एक राष्ट्रीय अवकाश भी है।

उसके पास बारबाडोस की संस्कृति और युवाओं के लिए राजदूत की मानद उपाधि है।

रिहाना ने खुद को फैशन और सुंदरता के क्षेत्र में एक सफल उद्यमी के रूप में भी स्थापित किया है।

उसकी कॉस्मेटिक कंपनी फेंटी ब्यूटी त्वचा के रंगों के अनुसार प्रोडक्ट देने वाली पहली मेकअप लाइन है।

2018 में, रिहाना ने सैवेज एक्स फेंटी नाम से एक लॉन्जरी ब्रांड लॉन्च किया।

केवल 18 साल की उम्र में, उसने मानसिक रूप से बीमार बच्चों की मदद के लिए बिलीव फाउंडेशन बनाया था।

उसने कैंसर अनुसंधान से लेकर चिकित्सा आपूर्ति तक के लिए अनगिनत चैरिटी के काम किये हैं।

रिहाना की वेबसाइट है – http://www.rihannanow.com/

6. लेड ज़ेपेलिन (Led Zeppelin) (Highest Selling Artists)

1970 के दशक में बेहद लोकप्रिय (highest selling artists) ब्रिटिश रॉक बैंड का नाम लेड ज़ेपेलिन है।

अब तक के सबसे लोकप्रिय बैंड (most popular bands of all time) में से एक लेड ज़ेपेलिन “हैवी मेटल” पर अपने प्रभाव के लिए जाना जाता था।

1968 में लोकप्रिय बैंड लेड ज़ेपेलिन को जिमी पेज ने बनाया था।

प्रारंभ में यह बैंड न्यू यार्डबर्ड्स के नाम से जाना जाता था

इस लोकप्रिय बैंड (most popular bands) के सदस्य थे जिमी पेज, जॉन पॉल जोन्स, रॉबर्ट प्लांट और जॉन बोनहम।

बैंड विभिन्न प्रकार के संगीत से प्रभावित था, जैसे रॉक एंड रोल, साइकेडेलिक रॉक, ब्लूज़, फोक, सेल्टिक, भारतीय और अरबी संगीत।

बैंड के अधिकांश संगीत को पेज और जोन्स ने लिखा, जबकि प्लांट और बोनहम ने गीत और संगीत में योगदान दिया।

जिमी पेज को रॉक के गिटार हीरो में से एक माना जाता है।

लेड ज़ेपेलिन का सबसे प्रसिद्ध गीत “स्टयेरवे टू हेवन” है।

यह गाना बैंड के चौथे और सबसे प्रसिद्ध (highest selling) एल्बम का है, जिसे बिना शीर्षक के रिलीज़ किया गया था।

बैंड की छवि रहस्य और औपचारिकता से परिपूर्ण थी, इसीलिए उन्होंने हमेशा प्रेस से अपनी दूरी बनाए रखी।

उनके मैनेजर पीटर ग्रांट के कारण इस लोकप्रिय बैंड (popular musicians) ने 1970 के दशक में अभूतपूर्व सफलता हासिल की।

लेड ज़ेपेलिन को कभी भी बीटल्स या रोलिंग स्टोन्स की तरह मुख्यधारा की स्वीकृति नहीं मिली, लेकिन रॉक संगीत पर उनका प्रभाव विलक्षण रहा है।

उन्हें “हार्ड रॉक” और “हैवी मेटल” दोनों के पूर्वज के रूप में माना जाता है।

1980 में बोनहम की आकस्मिक मृत्यु के बाद लेड ज़ेपेलिन बैंड बिखर गया।

1985, 1988, और 1995 (रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम में बैंड का शामिल होना) में केवल एक प्रदर्शन के लिए यह बैंड फिर साथ आया था।

popular musicians
Led Zeppelin

एलबम (Albums of Led Zeppelin)

इस बैंड (highest selling artists) ने अपना पहला एल्बम “लेड जेपेलिन” 12 जनवरी 1969 को अपने अमेरिकी दौरे के दौरान रिलीज़ किया था।

यह एल्बम बहुत जल्दी ही बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप टेन (highest selling) में पहुँच गया।

इसके एक साल के अंदर ही लेड जेपेलिन ने चार यूएस और चार यूके कॉन्सर्ट टूर किए, और अपना दूसरा एल्बम, “लेड जेपेलिन II” भी रिलीज़ किया।

यह उनके पहले एल्बम की तुलना में अधिक सफल (highest selling) रहा और यूएस और यूके में नंबर एक पर पहुंच गया।

“लेड जेपेलिन II” को हैवी मेटल की शुरुआत माना जाता है।

दूसरे एल्बम के रिलीज़ के बाद, लेड जेपेलिन ने कई और अमेरिकी टूर भी किए।

1970 में, इस बैंड (top 10 bands of all time) ने अपनी तीसरी एल्बम, लेड ज़ेपेलिन III पर काम करने के लिए, वेल्स के एक कॉटेज में अपने को बन्द कर लिया था।

इसके परिणाम शानदार रहे, यह यूके और यूएस चार्ट में नंबर एक (highest selling) पर पहुंच गया।

8 नवंबर 1971 को लेड जेपेलिन ने अपना चौथा एल्बम रिलीज़ किया।

इसका कोई शीर्षक नहीं था, लेकिन इसे लेड ज़ेपेलिन IV पर कहा गया।

37 मिलियन प्रतियों की बिक्री के साथ, लेड ज़ेपेलिन IV इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाले एल्बमों (highest grossing bands of all time) में से एक है।

लेड ज़ेपेलिन का अगला एल्बम “हाउस ऑफ़ द होली” मार्च 1973 में रिलीज़ किया गया था।

दुनिया भर में यह एल्बम चार्ट में नंबर एक (highest selling) पर रहा और लेड ज़ेपेलिन के कंसर्ट्स में रिकॉर्डतोड़ भीड़ आने लगी।

1975 में, लेड जेपेलिन ने अपने खुद के लेबल स्वान सॉन्ग से डबल एल्बम “फिजिकल ग्रैफिटी” रिलीज़ की।

इस एल्बम ने शानदार सफलता (highest selling) हासिल की।

इसके बाद 1976 में “प्रजेंस” 1979 “इन थ्रू द आउट डोर” और 1982 में “कोडा” रिलीज़ हुई।

ये एलबम्स भी बेहद सफल रहीं।

most successful bands of all time
Led Zeppelin

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of Led Zeppelin)

लेड ज़ेपेलिन ने अपने पूरे करियर में कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त किए।

(best selling bands of all time)

दुनिया भर में 300 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचकर (highest selling) लेड ज़ेपेलिन अब तक के सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों (highest selling artists of all time) में से एक हैं।

2005 में लेड ज़ेपेलिन को ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला और उनकी चार रिकॉर्डिंग को ग्रैमी हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया है।

वे अमेरिका में पांच डायमंड एल्बम, चौदह मल्टी-प्लैटिनम, चार प्लेटिनम और एक गोल्ड एल्बम से सम्मानित हैं।

वहीं यूके में उनके पास पांच मल्टी-प्लैटिनम, छह प्लेटिनम, एक गोल्ड और चार सिल्वर एल्बम हैं।

उन्हें 1995 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फ़ेम, और 2006 में यूके म्यूज़िक हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया था।

2005 में, पेज को उनके चैरिटी कार्यों और 2009 में प्लांट को लोकप्रिय संगीत में सेवा देने के लिए ब्रिटिश एम्पायर ने सम्मानित किया।

लेड ज़ेपेलिन की वेबसाइट है – https://www.ledzeppelin.com/

5. मैडोना (Madonna) (Highest Selling Artists)

16 अगस्त, 1958 को मिशिगन, अमेरिका में जन्मी “क्वीन ऑफ़ पॉप” मैडोना लुईस सिस्कोन, एक अमेरिकी गायिका-गीतकार, अभिनेत्री और उद्यमी है।

1980 और 90 के दशक में अपार लोकप्रियता ने उसे मनोरंजन उद्योग में सबसे अधिक बिकने वाले कलाकारों (highest selling artists of all time) में से एक बना दिया था।

इतालवी अमेरिकी परिवार में जन्मी, मैडोना ने मिशिगन विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क शहर में एल्विन ऐली अमेरिकन डांस थिएटर में नृत्य का अध्ययन किया था।

उसने सायर रिकॉर्ड्स के साथ अनुबंध से पहले कई रॉक समूहों के साथ प्रदर्शन किया था।

मैडोना पहली महिला कलाकार (popular artists) थी जिसने म्यूजिक वीडियो की क्षमता का पूरी तरह से उपयोग किया।

उसके पॉप में आकर्षक कोरस होता था और गाने प्रेम, सेक्स और रिश्तों से संबंधित थे।

उसने अपनी विशिष्ट यौन और व्यंग्यात्मक छवि बनाने के लिए शीर्ष डिजाइनरों, फोटोग्राफरों और निर्देशकों का सहयोग लिया।

1983 में उसका पहला डांस नंबर हिट, “हॉलिडे” आया।

1991 तक उसने अमेरिका में 21 टॉप टेन (highest selling) हिट्स दिए।

अपनी छवि और करियर को स्वयं नियंत्रित करने वाली मैडोना टाइम वार्नर की सहायक कंपनी मावेरिक की प्रमुख बन गई थी।

उसकी सफलता ने उद्योग में अन्य महिलाओं के लिए वित्तीय नियंत्रण का एक स्पष्ट संदेश दिया।

लेकिन छवि के मामले में वह एक अधिक महत्वाकांक्षी रोल मॉडल थी।

1992 में मैडोना ने एक सॉफ्ट-कोर पोर्नोग्राफिक कॉफी-टेबल पुस्तक “सेक्स” प्रकाशित की।

जिसमें उसे विभिन्न प्रकार के “कामुक” पोज़ में दिखाया गया था।

इसके बाद मैडोना ने अस्थायी रूप से पॉप संगीत से हटकर फिल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित किया।

इसमें भी उसने बहुत सी फिल्मों में अभिनय, लेखन और निर्देशन का योगदान दिया।

highest selling artists
Madonna

एलबम (Albums of Madonna)

अमेरिकी गायक मैडोना (top artists in the world) ने अबतक 14 स्टूडियो एल्बम, 3 साउंडट्रैक एल्बम, 6 लाइव एल्बम, 6 संकलन एल्बम और 36 अन्य गाने रिलीज़ किए हैं।

“मैडोना” एल्बम जुलाई 1983 में रिलीज़ हुआ था। (top artists in the world)

इस एल्बम के तीन गाने “हॉलिडे,” “लकी स्टार,” और “बॉर्डरलाइन” बड़े हिट (highest selling) हुए।

इसके बाद हिट गानों, वीडियो, कॉन्सर्ट टूर और फिल्मों की एक श्रृंखला आई।

उसका दूसरा एल्बम, “लाइक अ वर्जिन” 1984 में रिलीज़ हुआ।

इसका टाइटल ट्रैक और “मटेरियल गर्ल” गाना बहुत हिट (highest selling) हुआ।

1986 में रिलीज़ हुए उसके तीसरा एल्बम, “ट्रू ब्लू” के तीन गाने “पापा डोंट प्रीच,” “ट्रू ब्लू,” और “लाइव टू टेल,” बहुत प्रसिद्ध हुए।

मैडोना के एल्बम “लाइक ए प्रेयर” (1989) की वीडियो बहुत विवादास्पद रही।

1992 तक मैडोना ने टाइम-वार्नर के साथ साठ मिलियन डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और छह से अधिक एल्बम बनाये।

मैडोना द्वारा लिखित 1994 की रिलीज़ एल्बम “बेडटाइम स्टोरीज़” ने उन्हें एक नरम छवि प्रदान की।

1995 में उसने अपना दूसरा सबसे बड़ा हिट एल्बम “समथिंग टू रिमेम्बर” रिलीज़ किया।

1997 में फिल्म के साउंडट्रैक “यू मस्ट लव मी” ने सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए अकादमी पुरस्कार जीता।

1998 में मैडोना ने “रे ऑफ़ लाइट” रिलीज़ किया, जिसमें क़ब्बालह और सुदूर पूर्व भारतीय संस्कृति को दर्शाया गया था।

यह एल्बम बहुत सफल (highest selling) रहा और इसने सर्वश्रेष्ठ नृत्य रिकॉर्डिंग, सर्वश्रेष्ठ पॉप एल्बम और सर्वश्रेष्ठ संगीत वीडियो के लिए ग्रैमी पुरस्कार भी जीता।

अगस्त 2000 में मैडोना ने एल्बम “म्यूजिक” रिलीज़ किया।

मैडोना की आखिरी रिलीज़ एल्बम 2019 में आयी “मेडम X” थी।

इसके अलावा मैडोना ने कई फिल्मों में अभिनय, लेखन और निर्देशन भी किया है।

उसे उसकी फिल्म “एविटा” के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी मिल चुका है।

biggest artist in the world
Madonna

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of Madonna)

मैडोना को 300 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड की बिक्री (highest selling) के कारण, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली महिला संगीत कलाकार (highest selling artists of all time) के रूप में जाना जाता है।

वह अमेरिका के इतिहास में सबसे सफल कलाकारों (biggest artist in the world) में से एक है।

मैडोना के पूरे करियर में उसके कंसर्ट्स से 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की टिकट बिक्री हुई।

वह इतिहास में अकेली महिला कलाकार है, जिसके दो कंसर्ट्स में 100,000 से अधिक टिकटों की बिक्री हुई थी।

मैडोना ने सात ग्रैमी और बीस एमटीवी वीडियो संगीत पुरस्कार भी जीते हैं।

बिलबोर्ड के अनुसार, मैडोना हॉट 100 चार्ट इतिहास में सबसे सफल एकल कलाकार (artists music) और अब तक की सबसे सफल डांस क्लब कलाकार है।

मैडोना की वेबसाइट है – https://www.madonna.com/

4. एल्टन जॉन (Elton John) (Highest Selling Artists)

25 मार्च, 1947 को मिडलसेक्स, इंग्लैंड में जन्मे सर एल्टन हरक्यूलिस जॉन एक ब्रिटिश गायक, संगीतकार और पियानोवादक हैं।

एल्टन जॉन बहुत कम उम्र से ही पियानो बजाते थे।

उनको 11 वर्ष की उम्र में ही रॉयल संगीत अकादमी में छात्रवृत्ति मिल गयी थी।

वह 1960 के दशक के मध्य में पॉप की ओर आकर्षित होकर जॉन बाल्ड्री के बैकिंग बैंड में शामिल हो गए।

1967 में एल्टन जॉन अपने सांग राइटर बर्नी ताउपिन से मिले, जब दोनों ने गीतकारों के लिए दिए गए एक विज्ञापन का जवाब दिया था।

दो साल तक उन्होंने अन्य कलाकारों के लिए गीत लिखे और एक संगीतकार के रूप में भी काम किया।

उनका पहला अमेरिकी एल्बम, एल्टन जॉन, 1970 में रिलीज़ हुआ और वे एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय स्टार के रूप में स्थापित हो गए।

अपने पूरे करियर में जॉन ने विविध पॉप और रॉक शैलियों का सम्मिश्रण किया।

उनका पहला अमेरिकी हिट, “योर सॉन्ग”, एक प्रेम गाथा थी।

शुरुआत में जॉन का संगीत कंट्री रॉक और फोक रॉक से प्रभावित था।

1973 तक जॉन दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाले पॉप कलाकारों (highest selling artists) में से एक हो गए थे।

बर्नी ताउपिन के साथ मिलकर लिखे गए उनके गाने बहुत प्रसिद्ध थे।

1976 की शुरुआत में, उनके गानों में रॉक प्रभाव कम हो गया और चर्च जैसी अंग्रेजी पॉप शैली उभरी।

जब उन्होंने अन्य प्रयोग किये तो उनके संगीत की लोकप्रियता थोड़ी कम हुई।

लेकिन वे एक बेहद लोकप्रिय मनोरंजनकर्ता (popular artists) बने रहे।

1990 के दशक में जॉन अपनी समलैंगिकता की घोषणा करने वाले पहले पॉप स्टार थे, लेकिन इससे उनके करियर में कोई खास नुकसान नहीं हुआ।

जॉन को 1994 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया, और 1998 में उन्हें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा नाइट की उपाधि दी गई थी।

top artists in the world
Sir Elton John

एलबम (Albums of Elton John)

ब्रिटिश गायक एल्टन जॉन के 31 स्टूडियो एल्बम, 5 लाइव एल्बम, 9 साउंडट्रैक एल्बम, 22 संकलन एल्बम, 4 नाटक और साथ ही 3 श्रद्धांजलि एल्बम हैं।

उन्होंने अब तक 464 गाने रिकॉर्ड किए हैं।

जॉन का सबसे अधिक बिकने वाला (highest selling) एल्बम, 1973 में रिलीज़ हुआ एल्बम “गुडबाय येलो ब्रिक रोड” है।

इसकी अब तक दुनिया भर में 30 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक (highest selling artists) चुकी हैं।

सर एल्टन जॉन के एलबम्स की पूरी जानकारी आप यहाँ देख सकते हैं – https://en.wikipedia.org/wiki/Elton_John_albums_discography

इसके अलावा जॉन ने बहुत सी फिल्मों में भी अपना योगदान दिया है।

जॉन डाइट कोक, रॉयल मेल, स्निकर्स, जॉन लुईस एंड पार्टनर्स डिपार्टमेंट स्टोर के विज्ञापनों में दिखाई दिए हैं।

उन्होंने 1992 में एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन की स्थापना की।

यह चैरिटी एड्स की रोकथाम के लिए निधि देने के लिए, एड्स प्रभावित व्यक्तियों के प्रति पूर्वाग्रह और भेदभाव के उन्मूलन के लिए, और एचआईवी ग्रस्त लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाई गयी थी।

एल्टन जॉन इस चैरिटी के लिया अब तक सैकड़ों मिलियन डॉलर जमा कर चुके हैं।

top selling artist of all time
Sir Elton John

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of Elton John)

सर एल्टन जॉन को 1994 में पात्रता के पहले वर्ष में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया था।

जबकि वह और बर्नी ताउपिन 1992 में ही सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल हो चुके थे।

(best musicians of all time)

1995 में जॉन को कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (CBE) की उपाधि दी गयी थी।

उनके चैरिटी के कामों की सराहना करने के लिए उन्हें 24 फरवरी 1998 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा नाइट की उपाधि दी गई।

तबसे उन्हें सर एल्टन जॉन कहा जाता है।

जॉन को अब तक पाँच ग्रैमी अवार्ड, पाँच ब्रिट अवार्ड, दो अकादमी अवार्ड, दो गोल्डन ग्लोब, एक टोनी अवार्ड, एक डिज्नी लीजेंड्स अवार्ड और कैनेडी सेंटर ऑनर मिल चूका है।

2019 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, “लीजन डी’होनूर” से सम्मानित किया।

इमैनुएल मैक्रोन ने उन्हें “मेलोडिक जीनियस” कहा और एलजीबीटी समुदाय की ओर से उनके काम की प्रशंसा की।

300 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचकर सर एल्टन जॉन अब तक के सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों (highest selling artists of all time) में से एक बन गए हैं।

सर एल्टन जॉन की वेबसाइट है – https://www.eltonjohn.com/

3. माइकल जैक्सन (Michael Jackson) (Highest Selling Artists)

अमेरिका में 29 अगस्त, 1958, को जन्मा माइकल जोसेफ जैक्सन 1980 के दशक का सबसे लोकप्रिय गायक, गीतकार, नर्तक और मनोरंजनकर्ता (highest selling artists) था।

उनका परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था।

माइकल जैक्सन समेत पांचों भाइयों ने मिलकर “जैक्सन 5” ग्रुप बनाया हुआ था।

मोटाउन रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष बेरी गॉर्डी जूनियर इस ग्रुप से प्रभावित हुए और 1969 में उन्हें साइन किया।

जैक्सन 5 बहुत जल्दी लोकप्रिय (popular artists) हो गया।

यह ग्रुप 1975 तक सफलतापूर्वक सक्रिय रहा, लेकिन परिपक्व होते हुए माइकल की आवाज बदलने पर इसमें रूकावट आयी।

माइकल जैक्सन की पहला एल्बम “ऑफ द वॉल” 1979 में आया।

यह उस साल का सबसे अधिक बिकने वाला (highest selling) एल्बम था, इसकी 20 मिलियन से अधिक प्रतियां बिकीं।

तीन साल बाद माइकल जैक्सन ने अपनी अगली एल्बम “थ्रिलर” रिलीज़ की।

इस एल्बम ने उन्हें वर्ल्डवाइड सुपरस्टारडम तक पहुंचा दिया।

“थ्रिलर” ने आठ ग्रैमी समेत कई पुरस्कार जीते।

यह एल्बम दो साल तक टॉप (highest selling) पर बना रहा और इसकी 40 मिलियन से अधिक प्रतियां बिकीं।

जैक्सन दुनिया भर में “किंग ऑफ़ पॉप” के रूप में प्रसिद्ध हो गया।

जैक्सन और लियोनेल रिची ने 1985 में अकाल राहत के उद्देश्य से एक सिग्नेचर सिंगल “वी आर द वर्ल्ड,” लिखा।

1990 के दशक की शुरुआत में जैक्सन का जीवन विवादों में रहा।

1993 में उस पर बाल उत्पीड़न का आरोप लगने से उसकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा था।

दोबारा नवंबर 2003 में उस पर बाल उत्पीड़न का आरोप लगा और उसे गिरफ्तार भी किया गया।

इन घटनाओं के मद्देनजर, जैक्सन को बड़ा आर्थिक नुकसान भी हुआ।

इस कारण उसका स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ और वह नींद की गोलियों का सेवन करने लगा।

एक हाई-प्रोफाइल संगीत कंसर्ट्स की तैयारी करते हुए 25 जून, 2009 को अचानक हृदय गति रुकने से उसकी मृत्यु हो गयी।

highest selling artists
Michael Jackson

एलबम (Albums of Michael Jackson)

फैशनेबुल और बढ़िया कोरियोग्राफी वाले “जैक्सन 5” ग्रुप ने लगातार चार नंबर वन पॉप हिट बनाए।

इसमें माइकल सोलो कलाकार के रूप में पॉप चार्ट में टॉप (highest selling) पर रहा।

1979 में संगीत जगत के दिग्गज क्विंसी जोन्स के साथ मिलकर उसने अपना पहला एल्बम “ऑफ द वॉल” रिलीज़ किया।

सभी अपेक्षाओं को पार करते हुए यह एल्बम 20 मिलियन से अधिक प्रतियों की बिक्री के साथ वर्ष का सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम (highest selling artists) बना।

इस एल्बम के दो सिंगल्स  “डोंट स्टॉप ‘टिल यू गेट एनफ” और “रॉक विद यू” ने माइकल की ऊर्जावान शैली का प्रदर्शन किया और डिस्को डांस को प्रसिद्ध किया।

तीन साल बाद 1982 में उसने अपने अगले एल्बम “थ्रिलर” को रिलीज़ किया।

इस एल्बम की 40 मिलियन प्रतियां बिकीं (most albums sold) और माइकल जैक्सन सुपरस्टार बन गया।

1984 तक जैक्सन को दुनिया भर में “किंग ऑफ़ पॉप”कहा जाने लगा।

जैक्सन और लियोनेल रिची ने 1985 में अकाल राहत के उद्देश्य से अमेरिका अफ्रीका के लिए एक सिग्नेचर सिंगल “वी आर द वर्ल्ड,” लिखा।

उसकी अगली सोलो एलबम्स, 1987 की “बैड” और 1991 की “डेंजरस” ने संगीत जगत में उसके प्रभुत्व को मजबूत किया।

best selling artist of all time
Michael Jackson

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of Michael Jackson)

दुनिया भर में माइकल जैक्सन के 400 मिलियन से अधिक एलबम्स की बिक्री, उसे इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों (highest selling artists of all time) में से एक बनाती है।

पूरे करियर में उसने 13 नंबर वन सिंगल्स दिए हैं, जो अमेरिका में किसी भी अन्य पुरुष कलाकार से अधिक हैं।

माइकल जैक्सन को तीन बार अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा व्हाइट हाउस में आमंत्रित और सम्मानित किया गया था।

उसने सैकड़ों पुरस्कार जीते, जो किसी भी अन्य लोकप्रिय संगीत कलाकार (popular artists) से अधिक हैं।

उसके पुरस्कारों में 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, 13 ग्रैमी अवार्ड्स और 26 अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड शामिल हैं।

1988 में, फिस्क विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया।

जुलाई 2009 में, लूनर रिपब्लिक सोसाइटी ने जैक्सन के नाम पर चंद्रमा पर एक क्रेटर का नाम रखा।

जैक्सन के मरने के बाद भी उसके कई गाने नंबर वन पर रहे।

2009 के अमेरिकी संगीत पुरस्कारों में, जैक्सन ने मरणोपरांत चार पुरस्कार जीते।

उसकी मृत्यु के बाद के वर्ष में, 16.1 मिलियन से अधिक एल्बम अमेरिका में और दुनिया भर में 35 मिलियन एल्बम बिके जो 2009 में किसी भी अन्य कलाकार (best selling artist of all time) की तुलना में अधिक थे।

माइकल जैक्सन की वेबसाइट है – https://www.michaeljackson.com/

2. एल्विस प्रेस्ली (Elvis Presley) (Highest Selling Artists)

“किंग ऑफ़ रॉक एंड रॉल” एल्विस आरोन प्रेस्ली का जन्म 8 जनवरी, 1935 को अमेरिका में हुआ था।

उसे 20 वीं शताब्दी के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रतीकों और सबसे अधिक बिकने वाले कलाकारों (highest selling artists) में से एक माना जाता है।

गरीबी में जन्मे एल्विस का संगीत के प्रति बचपन से ही रूझान था।

1954 में उसने एक स्थानीय सन रिकॉर्ड्स के निर्माता सैम फिलिप्स को अपना ऑडिशन टेप भेजा।

सैम फिलिप्स को ऑडिशन टेप पसंद आया और उसने एल्विस को बुला लिया।

प्रेस्ली, गिटारिस्ट स्कॉटी मूर और बासिस्ट बिल ब्लैक के साथ रिकॉर्डिंग सत्र शुरू हुए।

उसके गानों में कंट्री और गोस्पल सांग्स की झलक थी।

1955 में, ड्रमर डी.जे. फोंटाना भी प्रेस्ली के बैंड में शामिल हो गया।

इसी साल अमेरिकन रिकॉर्ड कंपनी आरसीए विक्टर (वर्तमान में सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में है) ने इस ग्रुप के अनुबंध किया और यह साथ दो दशकों से अधिक समय तक रहा।

प्रेस्ली (best selling artist) का पहला आरसीए विक्टर सिंगल, “हार्टब्रेक होटल”, जनवरी 1956 में रिलीज़ हुआ और यह अमेरिका में नंबर वन हिट (highest selling) बन गया।

नवंबर 1956 में, प्रेस्ली ने “लव मी टेंडर” से अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत की।

अब तक सफल हो चुके प्रेस्ली ने 1958 में सैन्य सेवा देने का निर्णय लिया और वह दो साल तक सेना में रहा।

वापस आकर उसने कुछ कंसर्ट्स, हॉलीवुड फिल्में और साउंडट्रैक एल्बम बनाये, लेकिन वे सफल नहीं रहे।

1968 में, सात साल के ब्रेक के बाद, वह मंच पर लौटा और एक बहुत सफल प्रदर्शन किया।

1973 में, प्रेस्ली ने “अलोहा फ्रॉम हवाई” नाम से एक शो किया, यह किसी सोलो कलाकार का दुनिया भर में प्रसारित होने वाला पहला संगीत कार्यक्रम था।

अपने स्वास्थ्य का ध्यान ना रखने के कारण 1977 में 42 वर्ष की आयु में उसकी अचानक मृत्यु हो गई।

highest selling artists of all time
Elvis Presley

एलबम (Albums of Elvis Presley)

प्रेस्ली के नाम से बड़ी संख्या में रिकॉर्डिंग रिलीज़ की गई हैं।

लेकिन उसकी मूल मास्टर रिकॉर्डिंग की कुल संख्या 665 और 711 के बीच मानी जाती है।

जब उसका करियर शुरू हुआ तो उस युग में सिंगल पॉप संगीत अधिक प्रसिद्ध था।

इसीलिए एल्बमों के मामले में, स्टूडियो रिकॉर्ड और अन्य रिलीज़ गानों के बीच का अंतर अक्सर धुंधला हो जाता है।

1960 के दशक में उसका रिकॉर्डिंग करियर साउंडट्रैक एल्बमों पर केंद्रित था।

1970 के दशक में, उसकी सर्वाधिक बिकने वाली (highest selling) एलपी रिलीज़ कॉन्सर्ट एल्बम थीं।

एल्विस प्रेस्ली के स्टूडियो एलबम्स और साउंडट्रैक एलबम्स की पूरी लिस्ट के लिए पढ़ें – https://en.wikipedia.org/wiki/Elvis_Presley#Discography

एल्विस प्रेस्ली (highest selling artists of all time) की फिल्मों के बारे में जानें – https://en.wikipedia.org/wiki/Elvis_Presley#Filmography

biggest artist in the world
Elvis Presley

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of Elvis Presley)

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार एल्विस प्रेस्ली सबसे अधिक बिकने वाला एकल संगीत (highest selling artists) कलाकार है।

जिसके गानों की अनुमानित बिक्री 500 मिलियन से अधिक है।

प्रेस्ली के गाने बिलबोर्ड टॉप 40 में 115 बार और टॉप 100 में 152 बार रह चुके हैं।

नंबर वन हिट गाने देने (highest selling) में प्रेस्ली 18 गानों के साथ दूसरे स्थान पर है, पहले पर बीटल्स हैं।

उनके पास बिलबोर्ड 200 में 67 सप्ताह तक नंबर एक पर सबसे अधिक समय बिताने का रिकॉर्ड (records sales) भी है।

2020 तक, रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (RIAA) ने प्रेस्ली को अमेरिका में 146.5 मिलियन एल्बम बिक्री (highest selling) का श्रेय दिया।

2012 में, एक मकड़ी (Paradonea presleyi) को उसके सम्मान में नामित किया गया था।

2018 में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मरणोपरांत प्रेस्ली को “प्रेसिडेंसियल मैडल ऑफ़ फ्रीडम” से सम्मानित किया।

1. बीटल्स (The Beatles) (Highest Selling Artists)

1960 में लिवरपूल, इंग्लैंड में जॉन लेनन, पॉल मेकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार ने मिलकर “बीटल्स” रॉक बैंड बनाया था।

इसे अब तक का सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक बिकने वाला बैंड (highest selling artists) माना जाता है।

इस बैंड के मुख्य सितारे गिटारवादक, गायक जॉन लेनन और बास वादक, गायक पॉल मेकार्टनी थे।

दो-तीन साल तक लिवरपूल और हैम्बर्ग के क्लब्स में प्रदर्शन करके इस बैंड (greatest bands of all time) ने काफी नाम कमाया।

1961 में, एक स्थानीय लिवरपूल रिकॉर्ड स्टोर मैनेजर, ब्रायन एपस्टीन ने बैंड को देखा और इनसे प्रभावित हो गया।

वह इनका मैनेजर बन गया और प्रमुख ब्रिटिश संगीत कंपनियों में जाकर इनकी रिकॉर्डिंग्स दिखाने लगा।

अंततः वह ईएमआई समूह की सहायक कंपनी पार्लोफोन के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट करने में सफल रहा।

मैनेजर ब्रायन एपस्टीन और पार्लोफोन के निर्माता जॉर्ज मार्टिन ने उनकी रिकॉर्डिंग को निर्देशित और विकसित किया।

उनका पहला हिट “लव मी डू” 1962 के अंत में रिलीज़ हुआ और बहुत सफल रहा।

1964 तक, बीटल्स अभूतपूर्व व्यावसायिक सफलता हासिल कर अंतरराष्ट्रीय सितारे बन चुके थे।

जैसे-जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ी, फैंस के उनकी प्रति उन्माद को “बीटलमेनिया” कहा जाने लगा।

वे ब्रिटेन में बेहद सफल हो गए थे और उनका प्रभाव अमेरिका के पॉप बाजार पर भी दिखने लगा था।

1964 में उनकी फिल्म “ए हार्ड डेज़ नाइट” रिलीज़ हुई।

1965 के बाद उन्होंने रबर सोल (1965), रिवॉल्वर (1966), सार्जेंट पेपर्स लोनली हार्ट्स क्लब बैंड (1967), द बीटल्स (1968) और एबी रोड (1969) रिलीज़ करके और अधिक व्यावसायिक सफलता प्राप्त की।

1970 में इस बैंड के टूटने के बाद भी सभी प्रमुख सदस्यों को कलाकारों के रूप में सफलता मिली।

1980 में जॉन लेनन की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 2001 में हैरिसन की फेफड़ों के कैंसर से मृत्यु हो गई।

मेकार्टनी और स्टार अभी भी सक्रिय हैं।

most popular rock bands of all time
The Beatles

एलबम (Albums of The Beatles)

अंग्रेजी रॉक बैंड द बीटल्स ने दुनिया भर में 21 स्टूडियो एल्बम, 5 लाइव एल्बम, 54 संकलन एल्बम, 36 प्ले सिंगल्स, 63 सिंगल्स, 17 बॉक्स सेट, 22 वीडियो एल्बम और 68 म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किए थे।

1962 से 1967 तक रिलीज़ शुरुआती एल्बम पार्लोफोन के साथ और 1968 से 1970 तक उनके सहायक लेबल एप्पल के साथ थे।

दुनिया के इस सबसे अधिक बिकने वाले बैंड (highest selling artists of all time) के एलबम्स के बारे में जानने के लिए पढ़ें – https://en.wikipedia.org/wiki/The_Beatles_discography

अब तक के सर्वश्रेष्ठ बैंड (greatest bands of all time) बीटल्स की फिल्मों के बारे में पढ़ें – https://en.wikipedia.org/wiki/The_Beatles#Selected_filmography

highest selling artists
The Beatles

प्रशंसा और उपलब्धियां (Accolades and Achievements of The Beatles)

दुनिया भर में 600 मिलियन से अधिक रिकार्ड्स की बिक्री (highest selling) के साथ बीटल्स अब तक का सबसे अधिक बिकने वाला (highest selling artists) म्यूजिक बैंड है।

इस सबसे बड़े बैंड (biggest band in the world) को सात ग्रैमी पुरस्कार, चार ब्रिट पुरस्कार, एक अकादमी पुरस्कार (1970 की फिल्म लेट इट बी के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत स्कोर के लिए) और पंद्रह आइवर नोवेलो पुरस्कार मिले हैं।

अमेरिका में बीटल्स के नाम छह डायमंड एल्बम, 20 मल्टी-प्लैटिनम एल्बम, 16 प्लेटिनम एल्बम और छह गोल्ड एल्बम हैं।

यूके चार्ट में उनके पास पंद्रह, नंबर-एक (highest selling) एल्बम हैं और किसी भी अन्य की तुलना में उन्होंने 21.9 मिलियन से अधिक सिंगल्स बेचे हैं।

1965 में, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने लेनन, मेकार्टनी, हैरिसन और स्टार को “मेंबर्स ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर” (एमबीई) को नियुक्त किया।

उन्हें टाइम मैगज़ीन ने सामूहिक रूप से 20वीं सदी के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।

2014 में, उन्हें ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला।

हर साल 16 जनवरी को, लोग यूनेस्को के तहत विश्व बीटल्स दिवस मनाते हैं।

2007 में, बीटल्स यूके डाक टिकटों की एक श्रृंखला पर प्रदर्शित होने वाला पहला बैंड बन गया।

बीटल्स की वेबसाइट है – https://www.thebeatles.com/

Translate »